Expressnews7

हिरासत में लिए जाने के बाद भी सोनभद्र जाने पर अड़ीं प्रियंका

हिरासत में लिए जाने के बाद भी सोनभद्र जाने पर अड़ीं प्रियंका

2019-07-19 22:15:48
हिरासत में लिए जाने के बाद भी सोनभद्र जाने पर अड़ीं प्रियंका

सोनभद्र में धारा-144 तो मिर्जापुर में क्यों रोका गया: प्रियंका
प्रियंका गांधी समेत करीब 10 लोगों को पुलिस ने ले रखा है हिरासत में
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए नरसंहार के पीड़ितों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र में यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रियंका गांधी समेत करीब 10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। हिरासत में लिए जाने के बाद भी प्रियंका गांधी सोनभद्र के उभ्बा गांव जानें पर अड़ीं हुई हैं। प्रियंका गांधी अभी चुनार गेस्ट हाउस में हैं और वहां पर हंगामा जारी है। प्रियंका गांधी का कहना है कि वह सोनभद्र में पीड़ित परिवारों से मिले बिना नहीं जाएंगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं धारा 144 कानून का उल्लंघन नहीं करूंगी। बता दें कि सोनभद्र में धारा 144 लागू है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी के साथ नौ कांग्रेसी जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, पूर्व विधायक अजय राय, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार उर्फ लल्लू है उनको भी हिरासत मे लिया गया है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को जब नरायनपुर पुलिस चौकी पर रोका गया तो उन्होंने एसडीएम और सीओ से पूछा कि यहां क्यों रोका जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि सोनभद्र में धारा-144 लागू है। प्रियंका बोलीं-तो मिर्जापुर में किस कानून के तहत रोका जा रहा है। वह कौन सा कानून है। वह पेपर दिखाया जाए। प्रियंका के सवालों का एसडीएम और सीओ के पास कोई जवाब नहीं था। दोनों अधिकारी एकदम शांत हो गए। इसके बाद ही वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं। उन्होंने कहा कि हम सोनभद्र में मारे गए लोगों के परिजनों से शांतिपूर्ण ढंग से मिलने जा रहे थे पर प्रशासन ने रोक लिया। वहीं हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने एलान किया कि वह हर हाल मे सोनभद्र जायेगी।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7