Expressnews7

प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाते वक्त हिरासत मे लिये जाने पर कागे्रसजनो का फूटा गुस्सा,किया धरना और प्रदर्शन

प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाते वक्त हिरासत मे लिये जाने पर कागे्रसजनो का फूटा गुस्सा,किया धरना और प्रदर्शन

2019-07-19 22:45:55
प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाते वक्त हिरासत मे लिये जाने पर कागे्रसजनो का फूटा गुस्सा,किया धरना और प्रदर्शन

दीपक सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला भी दहन किया गया
लखनऊ-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रभारी उ0प्र0 श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को सोनभद्र जाते वक्त पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध मे आज प्रदेश कागे्रस के लोगो ने जीपीओ पर धरना प्रदर्शन किया। दीपक सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला भी दहन किया गया।
इन कागे्रस जनो को कहना था कि सोनभद्र जनपद में हुए सामूहिक नरसंहार जिसमें 11लोगों की गोली मारकर नृशंस हत्या एवं 29 लोग अस्पताल में जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं, पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए जाते समय जनपद मिर्जापुर में प्रशासन द्वारा गिरफ्तार किये जाना असंवैधानिक और लोकतान्त्रिक मूल्यो के खिलाफ है।
जिसको लेकर उ0प्र0 में कांग्रेसजनों ने जोरदार ढंग से सरकार की इस निरंकुशता पर विरोध प्रदर्शन किया और अहंकारी मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित लगभग प्रदेश के सभी जनपदों में पुलिस द्वारा कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर इको गार्डेन ले जाया गया। जहां से देर सायं रिहा किया गया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आज प्रातः कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी दिल्ली से सीधे बीएचयू वाराणसी पहुंचीं जहां सोनभद्र में हुए आदिवासी किसानों की नृशंसतापूर्वक गोलियों से सामूहिक नरसंहार के दौरान गोलियों से घायल जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहे आदिवासी कोल-भील किसानों, बच्चों एवं महिलाओं से मिलकर उनका हाल-चाल लिया तदुपरान्त घायलों की स्थिति देखकर वह द्रवित हुईं और मृतकों के परिजनों से संवेदना व्यक्त करने के लिए सोनभद्र के लिए रवाना हुईं जहां रास्ते में मिर्जापुर में पुलिस ने बिना किसी कारण तानाशाही तरीके से प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर रोक लिया और सुबह से अब तक उन्हें चुनार गेस्ट हाउस ले जाकर नजरबन्द कर दिया जो कि लोकतंत्र की हत्या है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हर राजनैतिक दल को यह अधिकार है कि वह किसी भी पीड़ित के दुःख-दर्द को महसूस करे और उसके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित के हितों के लिए आवाज उठाये, उसके आंसू पोंछे और उसकी हर संभव मदद करे, परन्तु प्रदेश की नकारा योगी सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए लोकतन्त्र का गला घोंटकर राजनीतिक दलों के नेताओं की आवाज को लाठी-डण्डे के बल पर दबाना चाहती है।
श्री सिंह ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कांग्रेसजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया और पूरे प्रदेश के कांग्रेसजन सड़कों पर उतर आये और जनपद फैजाबाद में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी पूर्व सांसद के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा द्वारा रोड जाम किया गया एवं गिरफ्तारी दी गयी, जिन्हें देर शाम रिहा किया गया। इसी प्रकार जनपद बनारस, मिर्जापुर, भदोही, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, बलिया, बस्ती, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, गोण्डा, कानपुर, हरदोई, बाराबंकी, सीतापुर, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, गाजियाबाद सहित प्रदेश के लगभग हर जनपद में कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन कर गिरफ्जारी दी एवं प्रियंका जी को तत्काल रिहा करने और मृतक परिजनों से मिलने की अनुमति की मांग की।
विरोध प्रदर्शन के दौरान जनपद लखनऊ में कार्यालय से निकलते समय कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। तदुपरान्त आक्रोशित कार्यकर्ता जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने में कांगे्रस विधानमंडल दल की उपनेता एवं प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’, कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, विधायक नरेश सैनी, सुहेल अंसारी एवं मसूद अख्तर, पूर्व सांसद डाॅ0 राजेश मिश्रा, पूर्व मंत्री राजबहादुर, पूर्व विधायक विनोद चैधरी, सतीश अजमानी, श्यामकिशोर शुक्ला, सिराज मेंहदी, उपाध्यक्ष डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, अमीर हैदर, महामंत्री एवं प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र मदान, हनुमान त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, छोटेलाल चैरसिया, शिव पाण्डेय, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, मारूफ खान, अमरनाथ अग्रवाल, पंकज तिवारी, बृजेन्द्र कुमार सिंह, सुरेन्द्र राजपूत, डाॅ0 उमाशंकर पाण्डेय, मुकेश सिंह चैहान, गंगा सिंह एडवोकेट, बोधलाल शुक्ला एडवोकेट, गौरव चैधरी, के0के0 पाण्डेय, श्रीमती डा0 अनूप पटेल, आसिफ रिजवी रिंकू, प्रदीप सिंह एड., शैलेन्द्र तिवारी, अरशी रजा, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती सिद्धिश्री, प्रियंका गुप्ता, सुश्री करिश्मा ठाकुर, प्रदीप कनौजिया, सुनील दुबे एड., वेद त्रिपाठी, डी0एस0 तिवारी, श्रीमती राधा पाण्डेय, श्रीमती विभा त्रिपाठी, कोणार्क दीक्षित‘के0डी0’, तरूण पटेल, दुर्गा शंकर दुबे, नीरज तिवारी, आशीष दीक्षित, विजय बहादुर, शशांक त्रिपाठी, हरिशंकर तिवारी, अजय कुमार सिंह अज्जू, मनोज पाठक, शिवम त्रिपाठी, सोमेश सिंह चैहान, अखिलेश वर्मा, अजय कुमार श्रीवास्तव अज्जू, जय करन वर्मा, रामू यादव, प्रणव त्रिपाठी, मनोज तिवारी, मुकेश केसरवानी, शमशाद आलम, श्री गोपाल कृष्ण पाण्डेय एड, डा0 शहजाद आलम, अनूप गुप्ता, राहुल अवस्थी, आकाश तिवारी, विकास श्रीवास्तव, श्रीमती सरलेस रावत, शिवभूषण मिश्रा, मो0 नासिर, श्री सिकन्दर अली, ज्ञान प्रकाश राय, सुशील बाल्मीकि, वीशम सिंह, विशाल तिवारी, सुश्री वन्दना सिंह, शहबाज खान, देवांश तिवारी, दयानन्द दुसाद, श्रीमती स्नेहलता, श्रीमती नीलम अम्बेडकर, आलोक शुक्ला सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।


।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

ExpressNews7