Expressnews7

देश के 125 करोड़ लोंगो को विकास में भागीदार बनाना भाजपा का मुख्य लक्ष्य - सुनील बंसल

देश के 125 करोड़ लोंगो को विकास में भागीदार बनाना भाजपा का मुख्य लक्ष्य - सुनील बंसल

2019-08-03 21:34:19
देश के 125 करोड़ लोंगो को विकास में भागीदार बनाना भाजपा का मुख्य लक्ष्य - सुनील बंसल

भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत वाराणसी महानगर के अस्सी घाट पर नाविक(निषाद) समाज के बीच चला सदस्यता अभियान
वाराणसी- भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान के क्रम में आज भाजपा वाराणसी महानगर द्वारा अस्सी घाट पर नाविक समाज के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का काम सिर्फ सदस्य बनाना नही है बल्कि जो लोग सदस्य बनकर पार्टी से जुड़ रहें है उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार ‘एक काम देश के नाम‘ के लिए प्रेरित करना भी है
श्री बंसल ने कहा कि सिर्फ सीमा की सुरक्षा या सीमा पर गोली चलाना ही देश भक्ति नही है, स्वच्छता, जल संचय, पौधारोपण करना तथा बिजली व अन्न की बर्बादी रोकना भी देश भक्ति है। उन्होंने कहा जब देश के 125 करोड़ लोग देश के बारे में सोचेंगे तथा देश के विकास में सहभागी बनेंगे तभी देश आगे बढ़ेगा।
श्री बंसल ने कहा कि 6 जुलाई से प्रारंभ हुआ पार्टी का सदस्यता अभियान 11 अगस्त तक चलेगा। गांव,गली,मुहल्ले सभी जगह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में कुल 163196 बूथ है जिनमे से हम 1 लाख से अधिक बूथों तक भाजपा कार्यकर्ता पहुंच चुके है। पिछली बार के सदस्यता अभियान में हम जिन वर्गों के बीच नही पहुंच पाए थे इस बार हम उन वर्गों के बीच पहुंच कर उन्हें पार्टी से जोड़ने में सफल हुए है।
श्री बंसल ने कहा कि भाजपा समाज मे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हमने ‘सबका साथ-सबका विकास‘ और सबके विश्वास की नीति पर चलते हुए सबके उत्थान का बीड़ा उठाया है,जिसे हम आप सभी के सहयोग से पूरा करने में निश्चित रूप से सफल होंगे।
उद्बोधन से पूर्व प्रदेश महामंत्री (संगठन)सुनील बंसल ने नाविक (निषाद) समाज के लोगो को टोल फ्री नम्बर 8980808080 पर मिस्ड काल करवाकर भाजपा का सदस्य बनाया एवं भाजपा का पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे काशी क्षेत्र के अध्यक्ष श्री महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलना इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता का भाजपा और केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के प्रति विश्वास बढा है।
सदस्यता लेने वाले नाविक (निषाद) समाज के प्रमुख लोगों में प्रमुख रुप से बृजेंद्र साहनी, राकेश विंद, अयोध्या निषाद, वीरेंद्र निषाद, बंसी निषाद, सोनल निषाद, प्रदीप मांझी, राजेश मांझी, वीरभद्र निषाद दिनेश मांझी, बाबू साहनी, बच्चा साहनी, दिनेश मांझी, महेश मांझी, दिलीप साहनी, गोविंद साहनी सहित 100 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

ExpressNews7