Expressnews7

पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की गीदड़भभकी कहा भारत उकसाया तो जेहाद छेड़ेंगे

पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की गीदड़भभकी कहा भारत उकसाया तो जेहाद छेड़ेंगे

2019-08-14 15:14:38
पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की गीदड़भभकी कहा भारत उकसाया तो जेहाद छेड़ेंगे

जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के बाद बौखलाए पाकिस्तान से लगातार गीदड़भभकी देने का सिलसिला जारी है। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बुधवार को पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भारत में जेहाद की धमकी दी है। इससे पाकिस्तान की बौखलाहट का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अब चैन से अपनी आजादी का जश्न भी नहीं मना सकता। आरिफ अल्वी ने कहा कि वैसे तो पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता है, पर अगर भारत युद्ध करता है, तो पाकिस्तान के पास जेहाद और मुकाबला करने के अलावा कोई भी रास्ता नहीं होगा।
पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया देख रही है कि पाकिस्तान कश्मीर के लोगों के साथ खड़ा है और उनका हमेशा साथ देने को तैयार है, पाकिस्तान कश्मीरियों की मदद करना नहीं रोकेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस मामले को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद तक जाएगा। भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत ने जम्मू-कश्मीर पर इस तरह का फैसला लेकर संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन किया है। इसी के साथ उन्होंने भारत पर शिमला समझौते को तोड़ने का आरोप भी लगाया। जिसकी परवाह पाकिस्तान ने खुद कभी नहीं की।
पाकिस्तान की बौखलाहट कुछ ज्यादा इस वजह से भी है कि कश्मीर मुद्दे पर उसे किसी का भी साथ नहीं मिल रहा है। पाकिस्तान कई देशों से मदद की गुहार लगा चुका है, पर हर जगह से उसे निराशा ही हाथ लग रही है। यहां तक की चीन, अमेरिका या संयुक्त राष्ट्र भी पाकिस्तान का समर्थन नहीं कर रहे है। हर किसी ने इसे भारत का अंदरूनी मामला बताया है। बौखलाए पाकिस्तान ने भारत से राजनायिक संबंध तोड़ दिए है, व्यापार बंद कर दिया है, समझौता एक्सप्रेस और दिल्ली-लाहौर बस सेवा पर भी रोक लगा दी है।


श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ भरा था पर्चा

श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, वाराणसी से...

श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, वाराणसी से पीएम मोदी...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

ExpressNews7