Expressnews7

योगी मन्त्रिमन्डल का होगा विस्तार,अतुल गर्ग,अनिल राजभर और धर्म सिंह सैनी बन सकते है कैबिनेट मन्त्री

योगी मन्त्रिमन्डल का होगा विस्तार,अतुल गर्ग,अनिल राजभर और धर्म सिंह सैनी बन सकते है कैबिनेट मन्त्री

2019-08-18 20:41:20
योगी मन्त्रिमन्डल का होगा विस्तार,अतुल गर्ग,अनिल राजभर और धर्म सिंह सैनी बन सकते है कैबिनेट मन्त्री

lucknow-योगी मन्त्रिमन्डल का विस्तार होने जा रहा है। जिसमे कुछ नये मन्त्री आयेगे तो कुछ पुराने के जाने के कयास लग रहे है। वही खाद एंव रसद राज्यमन्त्री अतुल गर्ग,राज्य मन्त्री आयुष स्वतन्त्र प्रभार धर्म सिंह सैनी और होमगार्ड मन्त्री अनिल राजभर सहित कई अन्य राज्यमन्त्रियो को कैबिनेट मन्त्री पद पर प्रमोशन मिल सकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात के बाद कयास लगाया जा रहा है कि प्रदेश मन्त्रिमन्डल का विस्तार तय है। मुलाकात के टाइमिंग पर गौर करे तो समझा जाता है कि मुख्यमंत्री ने आगामी दिनों में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख व समय समेत दूसरे कई मुद्दों पर राज्यपाल से चर्चा की। सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कल मन्त्रिमन्डल का विस्तार होगा। लेकिन इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नही हो पायी है।
वर्तमान समय मे प्रदेश के कई संवैधानिक पदों के साथ मन्त्रिमन्डल मे अभी 17 लोगो को समाहित किया जा सकता है। फागू चैहान के बिहार का राज्यपाल बनने के बाद राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष पद खाली है। काफी समय से कभी लोकसभा चुनाव तो कभी विधानमंडल सत्र के कारण मंत्रिमंडल विस्तार टलता रहा है। इस समय योगी मंत्रिमंडल में 43 मंत्री हैं।
माना जा रहा है कि इस बार मंत्रिमंडल में आधा दर्जन नए चेहरे भी होंगे। जिन मन्त्रियो की शिकायत केन्द्रिय नेतृत्व तक है उन्हे हटाया जा सकता है। वही साफ-सुथरी छवि वाले कई राज्य मन्त्रियो को प्रमोशन देकर उन्हे कैबिनेट मन्त्री बनाया जा सकता है। जिसमे राज्य मन्त्री खाद एंव रसद अतुल गर्ग जिनकी छवि काफी साफ सुथरी है उन्हे कैबिनेट पद दिया जा सकता है। दंूसरी तरफ राज्य मन्त्री स्वतन्त्र प्रभार धर्म सिंह सैनी और होमगार्ड मन्त्री अनिल राजभर को भी कैबिनेट मन्त्री बनाया जा सकता है। ज्ञात हो कि रीता बहुगुणा जोशी, ओमप्रकाश राजभर,एस0पी0सिंह बधेल,सत्यदेव पचैरी के पद रिक्त चल रहे हैं। वही भाजपा के एक पद एक व्यक्ति के सिद्धान्त के तहत स्वतन्त्र देव सिंह प्रदेश अध्यक्ष बन गये तो उनकी मन्त्री वाली कुर्सी पर किसी को विराजमान किया जायेगा। सुत्रो से पता चला है कि जिन मन्त्रियो को हटाया जायेगा उन्हे संगठन में लगाया जाएगा। कुछ वरिष्ठ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी सूचना है।

 


।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

ExpressNews7