Expressnews7

छूटे हुये 8.48 लाख पात्र एवं लाभार्थी किसानों का 3730.04 करोड़ रूपये का कर्ज माफ-- सूर्य प्रताप शाही

छूटे हुये 8.48 लाख पात्र एवं लाभार्थी किसानों का 3730.04 करोड़ रूपये का कर्ज माफ-- सूर्य प्रताप शाही

2019-09-02 19:16:46
छूटे हुये 8.48 लाख पात्र एवं लाभार्थी किसानों का 3730.04 करोड़ रूपये का कर्ज माफ-- सूर्य प्रताप शाही

कोई भी पात्र किसान इस योजना के अन्तर्गत लाभ से वंचित न रहे- सूर्य प्रताप शाही
लखनऊ:-प्रदेश के कृषि मंत्री, सूर्य प्रताप शाही के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2018-19 में एन0पी0ए0, समाधान योजना एवं फसल ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत छूटे हुये 8.48 लाख पात्र एवं लाभार्थी किसानों का 3730.04 करोड़ रूपये का ऋण मोचन किया गया है। श्री शाही ने निर्देश दिये हैं कि योजनान्तर्गत प्रदेश का कोई भी पात्र किसान इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में सदैव कृत संकल्पित है।
कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017-18 में बैंकों के माध्यम से तीन चरणों में कुल 34.80 लाख पात्र किसानों का कुल 20942.22 करोड़ रूपये का भुगतान माह मार्च, 2018 तक किया गया। इस कार्य हेतु सभी जनपदों में विशेष कैम्प का आयोजन कर प्रभारी मंत्रिगणों द्वारा ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
इसके अतिरिक्त एन.पी.ए. समाधान योजनान्तर्गत 1.26 लाख पात्र किसानों को 149.83 करोड़ रूपये की धनराशि वितरित की गयी। इस प्रकार कुल 44.54 लाख किसानों का कुल 24822.09 करोड़ रूपये का ऋण माफ किया गया। प्रदेश के समस्त लघु एवं सीमांत किसानों, जिनके द्वारा दिनांक 31 मार्च, 2016 तक फसली ऋण प्राप्त किया गया है, के एक लाख रूपये तक की सीमा का ऋण मोचन किया गया है।

 


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7