Expressnews7

खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता निरन्तर सुनिश्चित की जाये-खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री

खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता निरन्तर सुनिश्चित की जाये-खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री

2019-09-04 13:28:10
खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता निरन्तर सुनिश्चित की जाये-खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री

लखनऊः-उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश मंे खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओें की व्यवस्था के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की निरन्तर उपलब्धता सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।
श्री धुन्नी सिंह आज यहां बापू भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे । उन्होने कहा कि निगम के कार्यों को और प्रभावी बनाया जाये तथा इसे और लाभ में लाने के उपाय किये जायें।
खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के प्रबन्ध निदेशक शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने आवश्यक वस्तु निगम के कार्यों के बारे में राज्यमंत्री महोदय को विस्तार से अवगत कराते हुये बताया कि निगम वर्तमान में लाभ की स्थिति में है। निगम ने वर्ष 2018-19 में लगभग 21 करोड़ रूपये का लाभ अर्जित किया। उन्होंने बताया कि निगम का कुल संचित लाभ 162 करोड़ रूपये है। उन्होंने बताया कि निगम अपने कार्यों को सुचारू रूप से सम्पादित करने के लिए सतत प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि निगम में वर्तमान में कर्मियों की काफी कमी है। इनकी नियुक्ति के सम्बन्ध में विचार करना अत्यन्त ही आवश्यक है। उन्होंने बताया कि निगम में 943 के सापेक्ष 427 कर्मी ही कार्यरत हैं।
इस अवसर पर खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7