Expressnews7

दुनिया मेट्रो पर सवार, पाक आज भी रिक्शे पर चलता है-

दुनिया मेट्रो पर सवार, पाक आज भी रिक्शे पर चलता है-

2019-09-10 12:23:59
दुनिया मेट्रो पर सवार, पाक आज भी रिक्शे पर चलता है-

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मानवाधिकार कार्यकर्ता आरिफ आजकिया ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। आरिफ लंदन में रहते हैं। उन्होंने चंद्रयान-2 का मजाक उड़ाने के लिए पाकिस्तान के मंत्री को खूब खरी-खोटी सुनाते हुए उन्हें अपने देश के भविष्य के बारे में सोचने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे समय पर जहां हर जगह मेट्रो है पाकिस्तान अब भी रिक्शे पर ही अटका है।
जाकिया ने कहा, 'चंद्रयान -2 भारत का ऐतिहासिक मिशन है। नासा कह रहा है कि वे सराहना करते हैं कि भारत ने यह यात्रा की। वह कह रहे हैं कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। जो लोग कोशिश करते हैं केवल वे ही असफल होते हैं। फवाद चौधरी, शेख राशिद आप लोग क्या कर रहे हैं?'
उन्होंने कहा, 'आप लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। आप रैलियां निकाल रहे हैं। क्या यह आपका काम है? फवाद चौधरी आप विज्ञान मंत्री हैं। साइकिल और रिक्शे से बाहर निकलिए। अपने देश के भविष्य के बारे में सोचें। ऐसे समय में जब हर जगह मेट्रो है तब आप रिक्शे पर ही अटके हैं। यह आपका मापदंड (स्टैंडर्ड) है।'
आरिफ ने कहा, 'जनरल गफूर आप कहते हैं कि आप अर्थव्यवस्था को संभाल लेंगे। आप उसे आईसीयू में लेकर आ गए हैं। उसे अब अकेला छोड़ दें। क्वेटा में पिछले हफ्ते दो धमाके हुए। श्रीलंका के खिलाड़ियों मे यहां (पाकिस्तान) आने से मना कर दिया है। यह आपकी जिम्मेदारी है कि पाकिस्तान में कानून व्यवस्था बनी रहे जो इस समय बदतर है। उन्होंने आगे कहा, 'आप दूसरों को उपदेश दे रहे हैं। क्या आप केवल ट्विटर पर युद्ध छेड़ने के लिए अपनी पोस्ट पर हैं? आपने देश को एक मजाक बनाकर रखा दिया है। हम जहां भी जाते हैं हमारा मजाक उड़ाया जाता है। और आप इससे ज्यादा कश्मीर और चंद्रयान-2 को लेकर चिंतित हैं।'


लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ...

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश...

ExpressNews7