Expressnews7

DUSU में अध्यक्ष समेत 3 पदों पर ABVP का कब्जा

DUSU में अध्यक्ष समेत 3 पदों पर ABVP का कब्जा

2019-09-13 19:32:54
DUSU में अध्यक्ष समेत 3 पदों पर ABVP का कब्जा

16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे
Delhi university छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2019 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार पदों में से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव समेत तीन पदों पर कब्जा जमा लिया। वहीं, नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) को बस एक सचिव से ही संतोष करना पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को संपन्न हुए डूसू चुनाव में आरएसएस और भाजपा समर्थित एबीवीपी सभी चारों सीटों में से तीन पर शानदार जीत दर्ज की है। इस बार एबीवीपी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव समेत तीन पदों पर कब्जा जमाया है। वहीं सचिव पद एनएसयूआई के खाते में गया है।
डूसू चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। इस दौरान मतदान में 1.3 लाख छात्र.छात्राओं में से 39.90 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पिछले साल की तुलना में इस बार करीब पांच प्रतिशत कम मतदान हुआ। पिछले चुनाव में भी एबीवीपी ने चार में से तीन सीटों पर विजय हासिल की थीं, जबकि एनएसयूआई एक पर जीती थी।
मतगणना शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होनी थी, लेकिन यह किसी वजह से करीब दो घंटे देरी से शुरू हुई। डूसू चुनाव में मुख्य मुकाबला एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच ही रहा। इस बार कुल 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिनमें चार महिलाएं थीं। एबीवीपी के अक्षित दहिया अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। उनका मुख्य मुकाबला एनएसयूआई की चेतना त्यागी से था। वामपंथी समर्थित आईसा की दामिनी कैन और एसआईडीएसओ से रोशनी भी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में थीं।
एबीवीपी ने प्रदीप तंवर (उपाध्यक्ष), योगिता राठी (सचिव) और शिवांगी खेरवाल (संयुक्त सचिव) को चुनाव मैदान में उतारा था। एनएसयूआई की तरफ से अंकित भारती उपाध्यक्ष, आशीष लांबा सचिव और अभिषेक चपराना संयुक्त सचिव पद के लिए मैदान में थे।

 


।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

ExpressNews7