Expressnews7

आंध्र प्रदेश-- गोदावरी नदी में नाव पलटने से 12 की मौत

आंध्र प्रदेश-- गोदावरी नदी में नाव पलटने से 12 की मौत

2019-09-15 20:24:31
आंध्र प्रदेश-- गोदावरी नदी में नाव पलटने से 12 की मौत

आंध्र प्रदेश में रविवार को उफनती गोदावरी नदी में एक नौका के डूबने से उसमें सवार 12 लोग डूब गये जबकि 30 लोग लापता हैं। नौका लोगों को एक पर्यटन स्थल लेकर जा रही थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। नौका में करीब 60 लोग मौजूद थे जिसमें चालक दल के नौ सदस्य थे। अन्य लोगों की तलाश जारी है। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने इस हादसे पर शोक जताया है और मरने वालों के आश्रितों के लिये 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि नौका एक निजी संचालक की थी जो प्राकृतिक छटा वाले पापीकोंडला जा रही थी। नदी के मध्य में पहुंचने पर नौका दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। ऐसा प्रतीत होता है कि नौका किसी बड़ी चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना यहां से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर पूर्वी गोदावरी जिले में कछुलूर में हुई।मरने वालों में 'रॉयल वशिष्ठ नामक नौका का चालक भी शामिल है।
अब तक 12 लोगों के शव बाहर निकाले गये हैं और स्थानीय लोगों तथा पुलिस की मदद से 17 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के कुल 140 कर्मियों को बचाव अभियान के लिये घटनास्थल भेजा गया है।बचाव अभियान के लिये राजमहेंद्रवरम से एक विशेष हेलीकॉप्टर को सेवा में लगाया है।
उधर, पीएम मोदी ने गोदावरी नदी में हुए नाव हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदना पीड़िता परिवारों के साथ है। दुर्घटनास्थल पर राहत कार्य चल रहा है।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय मंत्रियों और विधायकों को निर्देश दिया है कि वे राहत कार्यों की निगरानी करें। आंध्र प्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट के दो नाव को मौके पर भेज दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने गोदावरी नदी में चल रहे सभी नावों के लाइसेंस कैंसिल करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे नदी चल रही सभी नावों की गहन जांच कराएं।


।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

ExpressNews7