Expressnews7

देश और विदेश के आये साहित्यकारो ने देश की राजधानी मे एकजुट हो साहित्य सृजन कर मनायी यादगार शाम

देश और विदेश के आये साहित्यकारो ने देश की राजधानी मे एकजुट हो साहित्य सृजन कर मनायी यादगार शाम

2019-12-02 19:43:21
देश और विदेश के आये साहित्यकारो ने देश की राजधानी मे एकजुट हो साहित्य सृजन कर मनायी यादगार शाम

New Delhi-साहित्यिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था, काव्य सृजन महिला मंच की समस्त टीम ने भगत चंद्रा हॉस्पिटल महावीर एन्क्लेव पालम द्वारका में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें न केवल देश बल्कि विदेश से आये साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से देश के नाम प्रेम व सद्भाव का संदेश दिया। इस संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष-डॉ संगीता शर्मा अधिकारी ने बहुत सुंदर मंच संचालन किया और संस्था के गठन और अब तक संस्था द्वारा किये सभी आयोजनों से समस्त अतिथियों को अवगत कराया। यह संस्था मूल रूप से काव्य सृजन( मुम्बई) के द्वारा महिलाओं के लिए गठित इकाई है जिसका पहला कार्यक्रम फरवरी माह में काव्य गोष्ठी के रूप में किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार इस संस्था के संस्थापक शिवप्रकाश जौनपुरी का मार्गदर्शन सदैव काव्य सृजन महिला मंच को मिलता रहता है।


इस कार्यक्रम में विदेश से आये साहित्यकारों-श्रीमती रमा शर्मा जी (सुप्रसिद्ध कवयित्री-जापान) ने जो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं जापान जैसे देश में हिंदी भाषा का शिक्षण कर रही हैं। रमा जी ने बहुत सहजता से अपनी रचनाएं प्रस्तुत की और अपनी कविताओं से सबका दिल जीत लिया। कपिल कुमार जी (सुप्रसिद्धग़ज़लकार -बेल्जियम) जो कि कई अंतर्राष्ट्रीय खिताबों से नवाज़े गए हैं अपनी ग़ज़लों से समां बाँध दिया व प्रेम रस में डूबी कविताएँ सुनाकर सबको भावविभोर कर दिया।
साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में डॉ चंद्रमोहन भगत जी (निदेशक-भगत चंद्र हॉस्पिटल महावीर एन्क्लेव ,पालम द्वारका) ने हम सबका उत्साहवर्धन किया और अपनी कविताओं से दर्शकों का मन मोह लिया। फरीदाबाद से आए श्री एम एल गर्ग जी ने अपनी ग़ज़ल से पूरे माहौल को खुशनुमा रंग दिया।


उपाद्यक्ष-श्रीमती राखी बिष्ट ने भी काव्य पाठ किया।महासचिव-श्रीमती चित्रा चक्रवर्ती ने अपनी ग़ज़लों व मुक्तक से सभी का दिल जीत लिया।संस्था की सचिव-सुश्री कनुप्रिया ने पिता और पुत्री के प्रेम व समर्पण को दर्शाती कविता सुनाई और कुछ क्षणिकाएं प्रस्तुत की।श्रीमती ममता किरण जी(सुप्रसिद्ध कवयित्री व शायरा) ने अपनी ग़ज़लें सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया और शेरो शायरी से कार्यक्रम को गति प्रदान की।अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती अलका सिन्हा जी( सुप्रसिद्ध कवयित्री व कहानीकार ) ने सभी को कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीऔर मंच को आगे भी ऐसे ही कार्यक्रम करने की प्रेरणा प्रदान की। अपनी रचनाएं प्रस्तुत की और साथ ही साथ समसामायिक विषयों पर बातचीत भी की । कार्यक्रम के अंत में मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ संगीता शर्मा अधिकारी ने सभी पधारे अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया जो सभी अपनी अपनी व्यस्ताओं के चलते कार्यक्रम में आये। सांसद लोकसभा श्रीमती हिमाद्री सिंह(शहडोल, मध्य प्रदेश)कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि ,संसद सत्र के चलते और अनेक व्यस्तताओं के कारण कार्यक्रम में शिरक़त नही कर पाईं।

 


UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

ExpressNews7