Expressnews7

हेमंत सोरेन होगे झारखंड के मुख्यमन्त्री,जनता ने दिया जनादेश

हेमंत सोरेन होगे झारखंड के मुख्यमन्त्री,जनता ने दिया जनादेश

2019-12-23 22:45:51
हेमंत सोरेन होगे झारखंड के मुख्यमन्त्री,जनता ने दिया जनादेश

रांची-झारखंड से भाजपा की विदाई तय हो गई है। दो साल के अंदर हुए चुनावों में यह सातवां राज्य है जहा से एनडीए ने सत्ता गवां दी है। राज्य में आए विधानसभा चुनाव के परिणाम ने भाजपा के 65 प्लस के दावे की हवा निकाल दी। जनादेश महागठबंधन के पक्ष में आया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उनकी अगुवाई में विपक्षी महागठबंधन के सीटों का आंकड़ा बहुमत के जादुई आंकड़े 47 से काफी आगे निकल चुका है।विपक्षी महागठबंधन के खाते में 47 सीटें हैं जबकि भाजपा 25 सीटों पर सिमटती दिख रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी परंपरागत सीट जमशेदपुर पूर्वी से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरयू राय से हार गए है जबकि विधानसभा अध्यक्ष डा. दिनेश उरांव को भी सिसई सीट से हार का सामना करना पड़ा है। मंत्री लुईस मरांडी, राज पालिवार, रामचंद्र सहिस को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में भाजपा की हार की नैतिक जिम्मेदारी ली है। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
दिग्गज जो जीते-हारे
1. रघुवर दास, मुख्यमंत्री : जमशेदपुर पूर्व से हार गए।
2. लक्ष्मण गिलुवा, भाजपा : चक्रधरपुर से हार गए।
3. लुईस मरांडी, मंत्री : दुमका से हार गए।
4. राज पालिवार, मंत्री : मधुपुर से चुनाव हार गए।
5. रामचंद्र सहिस, मंत्री : जुगसलाई से चुनाव हार गए।
6. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस : लोहरदगा से जीते।
7. हेमंत सोरेन (कार्यकारी अध्यक्ष), झामुमो : बरहेट और दुमका दोनों सीटों से जीते।
8. सुदेश महतो, आजसू : सिल्ली से जीते।
9. बाबूलाल मरांडी, झाविमो : धनवार से जीते।
10. सालखन मुर्मू, जदयू : शिकारीपाड़ा और मझिआंव दोनों सीटों से हारे।
11. बिरेंद्र प्रधान, लोजपा : हार गए।
20 दिसंबर को मतदान की समाप्ति के बाद एक्जिट पोल में महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई थी। सोमवार को जब ईवीएम खुला तो आरंभ में भाजपा और विपक्षी महागठबंधन की सीटें लगभग बराबर थीं, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते परिणाम बदलने लगा। भाजपा अपने गढ़ में पिछडऩे लगी, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आश्चर्यजनक परिणाम लाने में कामयाबी पाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा की सहयोगी कांग्रेस पार्टी ने फिलहाल 15 सीटों पर बढ़त बनाने में कामयाबी पाई है।
महागठबंधन की आंधी ने भाजपा के साथ-साथ आजसू की भी हवा निकाल दी है। अंतिम रुझान मिलने तक आजसू के खाते में दो सीटें आती दिख रही हैं जबकि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाली झारखंड विकास मोर्चा तीन सीटों पर आगे है। चार सीटों पर निर्दलीय और छोटे दलों के प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई है। चुनाव परिणाम में राज्य के 24 में से 12 जिले ऐसे है जहां भाजपा खाता तक नहीं खोल पाई है।


लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ...

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश...

ExpressNews7