Expressnews7

गोवा के सीएम बोले- नेहरू की वजह से राज्य को देर से मिली आजादी

गोवा के सीएम बोले- नेहरू की वजह से राज्य को देर से मिली आजादी

2020-01-15 19:51:31
गोवा के सीएम बोले- नेहरू की वजह से राज्य को देर से मिली आजादी

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। सावंत ने कहा कि गोवा के देर से आजादी मिलने के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नहरू जिम्मेदार हैं। बता दें कि देश आजाद होने के 14 साल बाद जाकर गोवा पुर्तगालियों के शासन से आजाद हुआ था।
गोवा को 1961 में आजाद कराने पर सेना को धन्यवाद करते हुए सावंत ने मंगलवार को पणजी में 'Know Your Army' मेला में ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि केवल जवाहर लाल नेहरू के कारण ही गोवा को 14 साल बाद जाकर आजादी मिली। उन्होंने कहा कि यदि नेहरू सच में गोवा के लोगों का भला चाहते तो गोवा उससे 14 साल पहले ही आजाद हो चुका होता। अगर वे 1947 में हमारे बारे में नहीं सोच सके तो 1950 में तो सोच लेते।
उन्होंने कहा कि- हमें क्यों पु्र्तगालियों को शासन में 14 अधिक सालों तक रहना पड़ा। हमें अब जवाब दिया जाए। शुक्र हो सैन्य सेवाओं का। गोवा के व पूरे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने उनपर गोवा में सेना भेजने के दबाव बनाया था।
हालांकि कई लोगों ने नेहरू को इस तरह बदनाम करने को दुर्भावनापूर्ण करार दिया गया। राज्य के पूर्व चुनाव आयुक्त प्रभाकर टिंबल ने कहा कि- जवाहर लाल नेहरू ने 9 साल जेल में बिताए। राजनेता के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने गए, हमें डिस्कवरी ऑफ इंडिया, विश्व सभ्यताओं का इतिहास, आधुनिक भारत की नींव रखी। बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोवा में एक संवाददाता सम्मेलन में इसी तरह का बयान दिया था जिससे विपक्षी कांग्रेस में खलबली मच गई थी।

 


लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ...

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश...

ExpressNews7