Expressnews7

बकाया वेतन और भ्रष्ट ईडी के कारनामो की जाॅच को लेकर कल्याण निगम कर्मचारियो ने जारी रखा हडताल

बकाया वेतन और भ्रष्ट ईडी के कारनामो की जाॅच को लेकर कल्याण निगम कर्मचारियो ने जारी रखा हडताल

2020-02-14 10:56:35
बकाया वेतन और भ्रष्ट ईडी के कारनामो की जाॅच को लेकर कल्याण निगम कर्मचारियो ने जारी रखा हडताल

कर्मचारी नेताओ ने कहा-
30 माह से निगम के 700 कर्मचारियों को नही मिला वेतन
ed को प्रमुख सचिव खाध एंव रसद का संरक्षण प्राप्त है
प्रमुख सचिव खाध एंव रसद को सुविधा शुल्क देकर लखनउ मे टिके है ईडी
प्रमुख सचिव ने ईडी के लिये शासन के आलाअधिकारियो को लिखा है सिफारिशी पत्र
करोडो के डबल फोर्टिफाइड साल्ट धोटाले मे लिप्त है ईडी
करोडो के सफेद मिटटी के तेल धोटाले मे लिप्त है ईडी
ईडी अशोक श्रीवास्तव की आय से अधिक सम्पत्तियो की हो जाॅच
कर्मचारियो ने भ्रष्ट ईडी के आय से अधिक सम्पत्ति की जाॅच की माॅग की

lucknow-कर्मचारी कल्याण निगम भ्रष्ट ईडी के खिलाफ आन्दोलन जारी है। चार दिन से चल रहे इस हडताल मे कर्मचारियो ने अपने बकाया वेतन के साथ भ्रष्ट ईडी के धोटालो के जाॅच की माॅग की है। सभी डिपो कर्मचारियो ने मुख्यालय मे हडताल जारी रखते हुये कहा कि संघ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को दिनांक 25.01.2020 को दिये गये हड़ताल की नोटिस के क्रम में निगम के लगभग 700 कर्मचारी आज भी हड़ताल पर जवाहर भवन स्थित निगम के भ्रष्ट अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव के कक्ष सामने ही करते रहे।
दोपहर लगभग 12ः00 बजे अधिषासी निदेशक अपने कक्ष पर आये जहां पर हमारी एक महिला कर्मचारी श्रीमती उमा देवी जिनका 26-30 माह का वेतन बकाया है एवं उसकी बेटी की शादी होनी है जिसके वेतन के सम्बन्ध में एक वर्ष पूर्व भी उक्त महिला को इस भ्रष्ट अधिकारी द्वारा आष्वासन दिया गया था। परन्तु आज तक उसका वेतन नहीं मिला।
निगम के उ0प्र0 के समस्त डिपोस आज भी बंद है और समस्त कर्मचारी हड़ताल पर है। परन्तु आज तक सरकार /षासन द्वारा किसी प्रकार का आष्वासन संघ को नहीं मिला है। इसके विपरीत इस भ्रष्ट अधिकारी आज तक दिनांक 13.02.2020 को एक पत्र वार्ता हेतु दिया गया जिससे यह पूर्णतया स्पष्ट होता है कि इस भ्रष्ट अधिकारी द्वारा दिये गये अपने पूर्व के पत्र दिनांक 10.02.2020 को जिसमें इस अधिकारी द्वारा हमारे संघ को बगैर मान्यता प्राप्त घोषित किया था और शासन को गुमराह किया था। उसी क्रम में आज उसी संघ के अध्यक्ष महामंत्री को अपने कार्यालय आदेष के माध्यम से वार्ता हेतु निमंत्रण दिया गया जिसे बाद में हमारे संघ ने यह कहकर वापस कर दिया कि जिस भ्रष्ट अधिषासी निदेषक को हटाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री के सामने मांग रखी गयी है उस अधिकारी से क्यों वार्ता की जाये एवं जब इस भ्रष्ट अधिकारी ने पिछले 30 माह से निगम के 700 कर्मचारियों के वेतन के लिए कुछ नहीं किया और आज इसके हाथ में उन कर्मचारी का बकाया वेतन देने की क्षमता भी नहीं है। ऐेसे भ्रष्ट अधिकारी से हमारा संघ क्यों वार्ता करें। हमारे संघ की पुनः मुख्यमंत्री, माननीय वित्त मंत्री एवं माननीय राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद से मांग है कि इस भ्रष्ट अधिकारी अषोक कुमार श्रीवास्तव को तत्काल उसके पद से हटा कर उसकी लम्बित जांच को तत्काल संज्ञान में लेकर उस पर कानूनी कार्यवाही शीघ्रताषीघ्र की जाये ताकि उक्त भ्रष्ट अधिकारी को अपने भ्रष्टाचारों की सजा मिल सके।

 


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7