Expressnews7

आधी आबादी के साथ अन्याय जारी है- अखिलेश यादव

आधी आबादी के साथ अन्याय जारी है- अखिलेश यादव

2020-02-16 19:16:25
आधी आबादी के साथ अन्याय जारी है- अखिलेश यादव

lucknow-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल शनिवार (15 फरवरी 2020) को कन्नौज में समाजवादी महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आधी आबादी के साथ अन्याय जारी है। भाजपा राज में सबसे ज्यादा अत्याचार माताओं, बहनों पर हो रहा है। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। बेटियो का जीवन दूभर है। उत्तर प्रदेश में वही सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। उन्होने कहा कि जिस समाज में महिला का उत्पीड़न और शोषण होता है वह समाज कभी भी उन्नति नहीं कर सकता है।
श्री यादव के साथ मंच पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद रामबख्श सिंह, एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्मी जैन, पूर्व विधायक अनिल दोहरे, कल्याण दोहरे तथा अरविंद सिंह के अलावा प्रताप सिंह यादव एवं नबाब सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में उत्साहित महिलाएं उपस्थित थी। उन्होने मुख्य अतिथि श्री अखिलेश यादव को फूलमालाओं से लाद दिया। उनका कहना था कि समाजवादी सरकार में ही उन्हें मान सम्मान और सुरक्षा मिलती है। महिलाओं ने एक स्वर में कहाकि वे सब सन् 2022 के विधानसभा चुनावों में कोई चूक नहीं करेगी। श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वे संकल्पित है। इस सम्मेलन का आयोजन श्रीमती अंगूरी दहाड़िया ने किया जो महिला ग्रीन ब्रिगेड की संयोजिका भी है।
श्री अखिलेश यादव ने कहाकि आज के ही दिन महिलाओं और बेटियों के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं की सूचना मेरठ, आगरा, फतेहाबाद, गोरखपुर, हमीरपुर, एटा बुलन्दशहर, सहारनपुर आदि जनपदों से मिली है। उन्होेेने कहा कि इन घटनाओं के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उसका ऐंटी रोमियो स्क्वाड कहां है? उन्होने कहाकि सत्तारूढ़ दल के लोग कानून का पालन नहीं करते हैं। पुलिस हिरासत में मौते हो रही है। भाजपा राज में कालेज में छात्राओं के कपड़े उतारे जाते है।
श्री यादव ने कहाकि भाजपा धोखे की राजनीति करती है। एनआरसी सीएए और एनपीआर लाने का क्या औचित्य हैं? मंहगाई असीमित है, गैस सिलेंडर के दामो में बेतहाशा वृृद्धि हुई है, किसान, गरीब की कहीं सुनवाई नहीं। भाजपा की गलत नीतियों का जवाब देने की ताकत समाजवादी पार्टी मे है। भाजपा कारपोरेट व्यवस्था और उद्योगपतियों के पक्ष में है। उ0प्र0 में जो एमओयू हुए उनसे निवेश कहीं नही आया। समाजवादी पार्टी भाजपा से डरने वाली नही है।


श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में न तो विकास हो रहा है और नहीं रोजगार मिल रहा है। किसान, नौजवान मारे-मारे फिर रहे हैं। भाजपा सरकार से रोजगार मांगो तो अर्बन नक्सल का तमगा लगा देते हैं। टुकड़े-टुकड़े गैंग का आरोप लग जाता है। भारतीय संविधान की बात करो तो पाकिस्तानी और देशद्रोही कह दिया जाता है। भाजपा नफरत फैलाकर राजनीति करना चाहती है। उसका काम समाज के बीच सद््भाव बिगाड़ना और दूरी पैदा करना है।
श्री यादव ने कहाकि जाति आधारित जनगणना होने पर हर जाति की संख्यानुपात में हिस्सेदारी तय हो जाएगी। एक वर्ष हो गया पुलवामा के शहीदों को अभी तक शहीद का दर्जा नहीं मिला है। जो मां गंगा को धोखा दे सकते है वे किसी को भी धोखा दे सकते है। यही भाजपा का चरित्र है।
श्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि वे भाजपा के झांसे में उलझें नही। एनपीआर एनआरसी के फार्म नहीं भरे जाएगें। लोकतंत्र में सख्या की ताकत के ऊपर जनता की ताकत होती है। उन्होने भरोसा दिलाया कि समाजवादी सरकार में सभी की जाति गणना होगी। समाजवादी सरकार में अन्याय के विरूद्ध कार्यवाही होगी। समाजवादी पेंशन की राशि बढ़ाएगें। एक्सप्रेस वे पर मंडियों का अधूरा काम पूरा किया जाएगा।
कन्नौज दुनिया में इत्र नगरी के रूप में अपनी महक बनाए हुए है पर एक समय वह एक बडे़ साम्राज्य की राजधानी भी थी। वर्ष 606 से 647 ई0 तक उत्तर भारत में पंजाब को छोड़कर सम्राट हर्षवर्धन का राज था। हर्षबर्धन स्वयं को कन्नौज का राजपुत्र कहते थे। इस कन्नौज से स्वतंत्र भारत में समाजवादी नेता डा0 राममनोहर लोहिया, श्रीमती डिम्पल यादव और अखिलेश यादव जी भी लोकसभा में निर्वाचित हुए थे।
श्री यादव ने वहां के दौरे के समय सबसे पहले कन्नौज में कैंसर पीड़ित बालापोर निवासी श्री अकरम हुसैन पुत्र श्री अकमल हुसैन से भेंट की। उनके एक पुत्र यूसुफ और बेटी इनाया है। पैरा मेडिकल कालेज एक्सपे्रस वे के आसपास के गांवो के किसानों, नौजवानों एवं महिलाओ ने कहा कि उनकी जमीनों की कीमतों में काफी इजाफा हो गया है। पैरा मेडिकल कालेज, तिर्वा कन्नौज का 22 सौ करोड़ की लागत से सन् 2014 में निर्माण हुआ था, वह आज तक शुरू नहीं हो सका है। कन्नौज का फ्लाई ओवर और हैलीपैड भी समाजवादी सरकार में बना था। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे समाजवादी सरकार में बना जिस पर भाजपाई झूठा दावा पेश करते है। श्री अखिलेश यादव ने तिर्वा (कन्नौज) में श्री दिनेश बाथम की दुकान पर रूककर कुल्हड़ की चाय का स्वाद भी लिया।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7