Expressnews7

भाजपा विकास, रोजगार और किसानों के मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती है- अखिलेश यादव

भाजपा विकास, रोजगार और किसानों के मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती है- अखिलेश यादव

2020-02-17 23:50:23
भाजपा विकास, रोजगार और किसानों के मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती है- अखिलेश यादव

lucknow-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा विकास, रोजगार और किसानों के मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती है। वह इन बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाकर जानबूझकर दूसरी दिशा में राजनीति को ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा भाजपा लोगों को बहकाना जानती है। वह ऐसे सपने दिखाती है जिसका धरती से कोई सम्बंध नहीं है। उसकी कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है।
श्री यादव आज फतेहपुर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा भाजपा ने विकास के नाम पर शौचालय बनाए जिनमें पानी ही नहीं है। समाजवादी पार्टी ने बच्चों को लैपटाॅप बांटे थे आज 7-8 साल बाद भी वे ठीक-ठाक चल रहे हैं। भाजपा का नया बना शौचालय नहीं चल रहा है। कई जगह जो अंदर गया उस पर शौचालय की दीवार ही गिर गई।
श्री यादव ने कहा कि अगर भाजपा सरकार को कुछ देना है तो लैपटाॅप से कोई बड़ी चीज दे। कन्या विद्याधन जैसी योजना को आगे बढ़ाए। भाजपा खुद तो कुछ कर नहीं रही, समाजवादी पार्टी के कामों को ही अपना बताने में लगी है। भाजपा अभी तक जनहित की कोई योजना नहीं ला सकी है। समाजवादी पार्टी ने जो निर्माण कार्य किए उनको अपना बताने के लिए उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास कर रही है।
किसानों की हालत खराब है, बेरोजगार नौजवान मारे-मारे भटक रहे है। कानून-व्यवस्था चौपट है। रोज बच्चियों से बलात्कार हो रहे है लेकिन भाजपा सरकार में लोकलाज तक नहीं बची है।


UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

ExpressNews7