Expressnews7

राजनाथ सिंह से मुकेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा महानगर नवगठित टीम ने की भेंट

राजनाथ सिंह से मुकेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा महानगर नवगठित टीम ने की भेंट

2020-02-18 23:13:33
राजनाथ सिंह से मुकेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा महानगर नवगठित टीम ने की भेंट

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की नवगठित टीम ने आज लखनऊ के सांसदध्रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से दिलकुशा स्थित आवास पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में भेंट की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित कार्यकारणी नयी ऊर्जा और विश्वास के साथ पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्य करेगी और केंद्र एवं प्रदेश तथा लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। भेंट के दौरान महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, रामऔतार कनौजिया, सुनील यादव गुड्डू, उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, आनन्द द्विवेदी, घनश्यामदास अग्रवाल,टिंकू सोनकर, जया शुक्ला, सौरभ बाल्मीकि, राकेश सिंह, महानगर मंत्री डा.यू.एन. पाण्डेय, मधुबाला त्रिपाठी, योगेन्द्र पटेल, संदीप शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, आमोद कुमार, अनीता सिंह, लखविंदरपाल तथा कोषाध्यक्ष हेमन्तदयाल अग्रवाल उपस्थित रहे।
दूसरी तरफ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक अभिषेक खरे के नेतृत्व में विभिन्न व्यापारिक वर्ग के प्रतिनिधियों ने रक्षा मंत्री से भेंट कर उनको लखनऊ में आयोजित हुए डिफेंस एक्सपो एशिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद व बधाई प्रदान की। व्यापारियों ने रक्षामंत्री को अवगत कराया कि डिफेन्स एक्सपो के दौरान लखनऊ के चिकन, होटल, रेस्टोरेंट व्यापार को काफी लाभ पहुंचा है। व्यापारी वर्ग में मुख्य रूप से किशन चंद बम्बानी, सतपाल सिंह मीत, रविंद्र गुप्ता संतोष त्रिपाठी सुमित गुप्ता, विमल दल वाणी अतुल भटनागर आदि उपस्थित रहे।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7