Expressnews7

नौवे दिन भी चला कर्मचारी कल्याण निगम कर्मचारियो का अनिश्चित कालीन हडताल

नौवे दिन भी चला कर्मचारी कल्याण निगम कर्मचारियो का अनिश्चित कालीन हडताल

2020-02-19 23:09:57
नौवे दिन भी चला कर्मचारी कल्याण निगम कर्मचारियो का अनिश्चित कालीन हडताल

100 करोड़ के डबल फोर्टिफाइड नमक घोटाले की हो सीबीआई जाॅच
सफेद मिटटी के तेल धोटाले की हो सीबीआई जाॅच
400 करोड के आयोडिन युक्त नमक की हो सीबीआई जाॅच
9 करोड रूपये गबन करने वाले एच0एन0सिंह और ईडी के रिश्तो की हो सीबीआई जाॅच
लखनउ- ग्यारह तारीख से चल रहा कर्मचारी कल्याण निगम का हडताल आज भी जारी रहा। नौ दिन से हडताल जारी रखते हुये कर्मचारियो ने कहा कि जब तक ईडी अशोक श्रीवास्तव के सारे कारनामो की जाॅच सीबीआई या किसी अन्य स्वतन्त्र एजेन्सी से नही हो जाती और 700 कर्मचारियों के 3 वर्ष का वेतन रिलिज नही होता उन लोगो की यह हडताल जारी रहेगी।
कर्मचारी नेता अम्बरीश वर्मा मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि वेतन न मिलने से निगम के 15 से अधिक कर्मचारियों की मौत हो गयी एवं 50 से अधिक बेटियों की शादी टूट गई और 300 से अधिक बच्चों की शिक्षा छूट गयी है।
कर्मचारियों ने ईडी अशोक श्रीवास्तव के ऊपर निगम में हुए 100 करोड़ के डबल फोर्टिफाइड नमक घोटाले और होने जा रहे 400 करोड़ के आयोडीन नमक घोटाले का भी आरोप लगाते हुये इसके उच्चस्तरीय जाॅच कराने की माॅग की।
कर्मचारियों ने बताया कि करोड़ों रुपए के सफेद मिट्टी का तेल का टेंडर एक फर्जी कंपनी को अशोक श्रीवास्तव ने दिया जिस कंपनी के मालिक को अरुणाचल प्रदेश में करोडो रुपए के बैंक फ्रॉड घोटाले में सीबीआई ने अप्रैल 2019 में लखनऊ से गिरफ्तार किया। पता यह भी चला कि सफेद मिटटी के तेल की कम्पनियो मे प्रमोद जैन ने ईडी के इशारे पर फर्जी दस्तावेजो के जरीये तीन कम्पनिया बनाई और करोडो का टेन्डर हथिया लिया। सीबीआई ने नटवर लाल प्रमोद जैन को जब लखनउ से गिरफतार किया तो इस मामले से पर्दा हटा कि प्रमोद जैन ने फर्जी तरीके से सफेद मिटटी के तेल का ठेका हथिया था। इस मामले को दबाने के लिये प्रमोद जैन और ईडी अशोक श्रीवास्तव के बीच करोडो की मान्डवाली हुई थी।
कर्मचारियों ने इसके साथ विभाग में धान गेहूं खरीद मे अपने गुर्गो से करोड़ों रुपए कमीशन वसूली कराने का भी आरोप ईडी अशोक श्रीवास्तव के ऊपर लगाया है।
कर्मचारियों ने कहा कि जब तक 700 कर्मचारियों को वेतन तथा भ्रष्ट ईडी के खिलाफ सीबीआई जांच ना हो जाए तब तक उन लोगों की हड़ताल जारी रहेगी।
कर्मचारी निगम के कर्मचारियो के हडताल को सफल बनाने के लिये आज कई संगठनो के नेता भी उनके मंच पर पहुचकर उनकी मागो का समर्थन किया।
ईडी के सदबुद्धि के लिये कल मुख्यालय पर हवन कार्यक्रम रखा गया है।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7