Expressnews7

संकट में कमलनाथ सरकार,कागे्रस का आरोप कई बसपा और कागे्रस के विधायको पर डोरे डाल रही है भाजपा

संकट में कमलनाथ सरकार,कागे्रस का आरोप कई बसपा और कागे्रस के विधायको पर डोरे डाल रही है भाजपा

2020-03-04 14:08:13
संकट में कमलनाथ सरकार,कागे्रस का आरोप कई बसपा और कागे्रस के विधायको पर डोरे डाल रही है भाजपा

विधायकों को 50-60 करोड़ रुपये दिए जा रहे, इसके पीछे शिवराज का हाथ: जीतू पटवारी
यह कांग्रेस का अंतर्कलह, सीएम दें जवाब: भाजपा
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा मंगलवार को भाजपा पर लगाए गए विधायकों के खरीद-फरोख्त के दावों के बाद से ही सियासी संग्राम जारी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने उनके और बसपा के विधायकों को बंधक बनाया हुआ है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के तीन और एक निर्दलीय विधायक को बंगलूरू ले जाया गया है। कमलनाथ सरकार में मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करनी चाहती है। मोदी जी ने अलग तरह की राजनीति की बाद की थी। क्या इस तरह की राजनीति वे करना चाहते हैं। विधायकों को 50-60 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। हमारे कुछ विधायक बंगलूरू में हैं, लेकिन वे हमारे साथ हैं। पटवारी ने आरोप लगाया कि इन सबके पीछे शिवराज सिंह चौहान का हाथ है। कई वीडियो और ऑडियो वायरल हैं जो बताते हैं कि जो कुछ भी हो रहा है उसके पीछे उनका ही हाथ है। जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि मध्यप्रदेश की सरकार को कोई खतरा नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीतू पटवारी के आरोप पर कहा कि मामला उनके घर का है, आरोप हम पर लगाते हैं। उनका काम केवल आरोप लगाना है। अब इतने गुट हैं कांग्रेस में कि आपस में ही मारम मार मची हुई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि इससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। यह कांग्रेस का अंतर्कलह है इसका जवाब कमलनाथ, सिंधिया और दिग्विजय को देना चाहिए।
मंगलवार की सुबह कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह बसपा से निलंबित विधायक रमाबाई को लेकर चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली पहुंचे हैं। हालांकि, रमाबाई के पति गोविंद ने इसका खंडन करते हुए कहा कि रमाबाई अपनी बेटी से मिलने के लिए दिल्ली गई हैं। इसके बाद मंगलवार रात को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली जाने को लेकर भी राज्य में जमकर राजनीति हुई। आनन-फानन में कांग्रेस ने मंगलवार रात मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह को दिल्ली के लिए रवाना किया। पटवारी ने बताया कि उनके होटल पहुंचने से पहले ही सभी विधायकों को कहीं और भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि केवल रमाबाई ही होटल के बाहर मिलीं।

 


Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

ExpressNews7