Expressnews7

सिंचाई विभाग की 8 बड़ी परियोजनाएं पूरी,31 मार्च तक सरयू सहित 12 नहर परियोजनाएं और होंगी पूर्ण

सिंचाई विभाग की 8 बड़ी परियोजनाएं पूरी,31 मार्च तक सरयू सहित 12 नहर परियोजनाएं और होंगी पूर्ण

2020-03-18 01:16:30
सिंचाई विभाग की 8 बड़ी परियोजनाएं पूरी,31 मार्च तक सरयू सहित 12 नहर परियोजनाएं और होंगी पूर्ण

2 लाख 16 हजार हे0 सिंचन क्षमता में बढ़ोत्तरी
वित्तीय वर्ष 2020-21 में 12 नहर परियोजनाएं होंगी पूर्ण
लखनऊः-सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीन 46 वर्षों से लम्बित बाण सागर परियोजना सहित 8 परियोजनाएं विगत 3 वर्षों में पूरी कर ली गयी हैं। इन परियोजनाओं में पहाड़ी बांध, पथरई, जमरार, मौदहा, पहुंज, लहचूरा तथा गुण्टा बांध परियोजनाएं शामिल हैं।
प्रमुख सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार इन परियोजनाओं के पूरा होने से संबंधित क्षेत्रों में 2 लाख 16 हजार हे0 सिंचन क्षमता में बढ़ोत्तरी के साथ 1.86 लाख किसानों को फायदा मिलेगा।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य अतिरिक्त सिंचन क्षमता बढ़ाकर किसानों को लाभान्वित कराना है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अन्तर्गत निर्माणाधीन 12 नहर परियोजनाओं को वित्तीय वर्ष 2020-21 में पूरा होने की संभावना है। इनके पूरा हो जाने से 16.15 लाख हे0 सिंचन क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही 5.92 मेगावाट प्रदूषण विहीन ऊर्जा का उत्पादन होगा।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार जिन परियोजनाओं को 31 मार्च 2020 तक पूरा किया जाना है। उनमें सरयू नहर परियोजना, अर्जुन सहायक परियोजना, मध्य गंगा नहर परियोजना, भावनी बांध परियोजना, रसिन बांध परियोजना, बण्डई बांध परियोजना, मसगांव एवं चिल्ली स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना, जाखलौन नहर परियोजना, लखेरी बांध परियोजना, रतौली वीयर परियोजना, कुलपहाड़ स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना एवं शहजाद बांध स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना शामिल हैं।

 

 


।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

ExpressNews7