Expressnews7

कनिका कपूर लखनउ मे दो दिग्गज पार्टी मे हुई शामिल,कनिका को हुआ कोरोना,कई नेता हुये आइसोलेट

कनिका कपूर लखनउ मे दो दिग्गज पार्टी मे हुई शामिल,कनिका को हुआ कोरोना,कई नेता हुये आइसोलेट

2020-03-20 17:10:48
कनिका कपूर लखनउ मे दो दिग्गज पार्टी मे हुई शामिल,कनिका को हुआ कोरोना,कई नेता हुये आइसोलेट

सिंगर कनिका कपूर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। दरअसल, कनिका 9 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं और इसके बाद शहर की कई हाईप्रोफाइल पार्टियों में शामिल हुईं। एक पार्टी में उनके साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए। कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दुष्यंत ने भी कोरोना टेस्ट करवाया जबकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली है। ये जानकारी दुष्यंत के सचिव नीलू श्रीवास्तव ने दी। दुष्यंत लखनऊ से दिल्ली जाने के बाद संसद गए थे और कई नेताओं से मुलाकात की थी।
वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट कर कहा कि कुछ दिन पहले मैं दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ लखनऊ में एक डिनर पर गयी थी। कनिका कपूर, जो कि कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वो भी उस डिनर पार्टी में मौजूद थीं। सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ़-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं। कनिका की पार्टी में कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद भी थे। उन्होंने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि यह एक पारिवारिक समारोह था। जिसमें मेरा पूरा परिवार शामिल था।कनिका कपूर के पिता ने बताया कि लंदन से आने के बाद कनिका तीन पार्टियों में जा चुकी हैं। इस दौरान वह करीब 400 लोगों से मिलीं। कनिका पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के यहां पार्टी में शामिल हुई थीं। जिसमें भाजपा के कई बड़े नेता, मंत्री व अधिकारी शामिल हुए थे। वह एक बड़े कारोबारी के घर आयोजित पार्टी में भी गई थीं।
होटल ताज में भी एक कैबिनेट मंत्री और कई आईएएस अफसर, पेज थ्री सेलिब्रिटी, नेता और मंत्री शामिल हुए थे। दोनों ही पार्टियों में कैटरिंग स्टाफ व होटल स्टाफ को हटाकर 500-700 लोग शामिल हुए। कनिका ने कई लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई और हैंडशेक किया। कनिका के परिवार में छह लोग हैं। उनके परिवार की भी स्क्रीनिंग की जाएगी।
कनिका की ओर से दावा किया जा रहा है कि उन्होंने लखनऊ एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग कराई थी उस दौरान उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे। लेकिन उनकी गलती यह रही कि विदेश से लौटने के बाद भी उन्होंने खुद को 14 दिनों तक एकांतवास में नहीं रखा और सार्वजनिक पार्टियों में शामिल होती रहीं।


लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ...

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश...

ExpressNews7