Expressnews7

तबलीगी जमात के मरकज में कोरोना संक्रमितों के मिलने से देश में सनसनी

तबलीगी जमात के मरकज में कोरोना संक्रमितों के मिलने से देश में सनसनी

2020-03-31 22:50:37
तबलीगी जमात के मरकज में कोरोना संक्रमितों के मिलने से देश में सनसनी

दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज में कोरोना संक्रमितों के मिलने से पूरे देश में सनसनी मची हुई है। मरकज में शामिल छह लोगों की तो तेलंगाना में मौत भी हो चुकी है। यहां से निकाले गए 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 441 संदिग्धों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। चिंता कि बात ये है कि मरकज में शामिल लोग उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल सहित देश के कई राज्यों में पहुंच चुके हैं। अब प्रशासन इनकी तलाश में जुटा है, ताकि इन्हें तुरंत क्वारंटीन किया जा सके। इतनी बड़ी संख्या में मरकज से संक्रमितों के पाए जाने के बाद ये जानना जरूरी है कि तबलीगी जमात में शामिल लोग कहां-कहां से दिल्ली पहुंचे थे। इसका क्या इतिहास है और ये कैसे काम करता है।
भारत में तब्लीगी जमात का मुख्य ऑफिस दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन दरगाह के पास मरकज के नाम से है। यहां पर कुछ समय से तबलीगी जमात के लोग जुटते रहे और धार्मिक कार्यक्रम (जलसा) भी हुआ। कोरोना वायरस संकट के बीच अब जमात चर्चा में है और सवाल उठ रहे हैं कि कानून की धज्जियां उड़ाते हुए इसने जलसे का आयोजन आखिर किया कैसे? लॉकडाउन और धारा 144 के बीच कैसे यहां भीड़ जुटती रही
आज गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 21 मार्च तक हजरत निजामुद्दीन मरकज में लगभग 1746 लोग रहे थे। इनमें से 216 विदेशी और 1530 भारतीय थे। इसके अतिरिक्त लगभग 824 विदेशी 21 मार्च को देश के विभिन्न हिस्सों में तबलीग गतिविधियां कर रहे थे। इन लोगों को ढूढ़ना भी एक चुनौती बन गया है। वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब तक 1548 लोगों को मरकज से बाहर लाया गया है, उनमें से 441 में कोरोना के लक्षण दिखे थे। उन्हें अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है और उनके टेस्ट किए जा रहे हैं। जिन 1107 में लक्षण नहीं दिखे उन्हें क्वारंटाइन में भेजा गया है।
मरकज में शामिल करीब 1530 लोग भारतीय नागरिक हैं। इनमें से तमिलनाडु के करीब 500, असम के करीब 216, यूपी के करीब 156, महाराष्ट्र के करीब 108, मध्यप्रदेश के करीब 107, बिहार के करीब 86, पश्चिम बंगाल के करीब 73, तेलंगाना के करीब 55, झारखंड के करीब 40, कर्नाटक के करीब 40, उत्तराखंड के करीब 30, हरियाणा के करीब 20, अंडमान निकोबार के करीब 21, राजस्थान के करीब 19, हिमाचल प्रदेश, केरल और ओडिशा के करीब 15-15, पंजाब के करीब नौ और मेघालय के पांच लोग हैं।


लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ...

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश...

ExpressNews7