Expressnews7

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर किया संवाद

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर किया संवाद

2020-05-16 20:57:16
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर किया संवाद

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की आज बैठक संपन्न हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बूथ अध्यक्षों के साथ हुए ‘संवाद’ के द्वारा मिले फीडबैक के संदर्भ में चर्चा की साथ ही कोरोना संक्रमण के कारण आई वैश्विक आपदा के बीच पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा अभियान की भी समीक्षा की गई। आज की बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 मई से पार्टी की क्षेत्रीय बैठकें प्रारम्भ होगी। साथ ही प्रदेश पदाधिकारी सेक्टर प्रमुखों व सेक्टर प्रभारियों के साथ संवाद करेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों की बूथ अध्यक्षों के साथ हुए संवाद के दौरान मिले फीडबैक के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों से कहा कि आपदा की इस घड़ी में मानवता की सेवा करना हम सब का दायित्व है। वैश्विक आपदा के कारण अपने गांव घर की ओर लौट रहे प्रवासी श्रमिक बड़ी संख्या में प्रदेश की सड़कों से गुज़र रहे है। पार्टी ने इन प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए अभियान चला रखा है। इसलिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्र-जिले के स्थानीय स्तर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ समन्वय संवाद स्थापित करते हुए, यह सुनिश्चित करें कि अपने घरों को लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को किसी तरह की कोई समस्या न हो। साथ ही उन्हें भोजन, पानी, मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के साथ-साथ अवश्यक्तानुसार चप्पलें व दवाइयां भी उपलब्ध कराएं।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें मानसिक रूप से लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना है। लोगों की जितनी सेवा हम से हो सके, हमें करना है, इससे पीछे नहीं हटना है। मानवता को ध्यान में रखते हुए प्रवासी मजदूरों के लिए आवश्कता पड़ने पर स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग कर उनकी समस्याओं के समाधान के उपाय करने हैं।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल जी ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि प्रत्येक पंद्रह दिनों में प्रदेश, क्षेत्र, जिला व मण्डल इकाई बैठकें होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा तय कार्ययोजना के अनुसार सेवा अभियान जारी रखते हुए सभी को दो गज की शारीरिक दूरी, मास्क पहनने के साथ-साथ लॉक डाउन के नियमों का अनिवार्य रूप से पा
लन करना है। उन्होंने कहा आगामी सभी बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही होंगी। साथ ही तकनीकी का सदुपयोग करते हुए क्षेत्र, जिला, मंडल, सेक्टर, बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ संपर्क संवाद स्थापित करते हुए कार्य करना है।

 


UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

ExpressNews7