Expressnews7

महाराष्ट्र में आज कोरोना से सबसे ज्यादा मौत, एक दिन में 116 लोगों की गई जान

महाराष्ट्र में आज कोरोना से सबसे ज्यादा मौत, एक दिन में 116 लोगों की गई जान

2020-05-29 22:35:31
महाराष्ट्र में आज कोरोना से सबसे ज्यादा मौत, एक दिन में 116 लोगों की गई जान

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 116 लोगों की मौत हुई है। राज्य में एक दिन में कोरोना वायरस के 2682 नए केस सामने आने के साथ राज्य में मामलों का आंकड़ा 62228 पहुंच गया है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से अब तक 2098 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 8381 मरीज ठीक हो चुके हैं और उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
बीएमसी ने बताया कि शुक्रवार को मुंबई में कोरोना वायरस के 1437 नए मामले मिले और 38 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ मुंबई में कुल मामलों का आंकड़ा 36710 पहुंच गया है। मुंबई में कोरोना वायरस से अब तक 1173 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस के 41 नए मामले मिले हैं। इसी के साथ धारावी में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 1,715 हो गए हैं।
मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय से कहा कि राज्य के हर जिले में कोविड-19 जांच प्रयोगशाला (लैब) स्थापित करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति के.के. ताटेड के समक्ष पेश किये गये एक 'नोट में सरकार ने कहा कि अभी राज्य में 72 जांच केंद्र हैं। शुरूआत में जब महामारी शुरू हुई थी, तब सिर्फ तीन जांच केंद्र नागपुर, मुंबई और पुणे में एक-एक थे।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7