Expressnews7

उत्तर प्रदेश मे बीते 24 घंटे में कोरोना के 218 नए मामले आये सामने

उत्तर प्रदेश मे बीते 24 घंटे में कोरोना के 218 नए मामले आये सामने

2020-05-29 22:46:55
उत्तर प्रदेश मे बीते 24 घंटे में कोरोना के 218 नए मामले आये सामने

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 218 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7284 हो गई है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि इस महामारी की चपेट में आकर अबतक 198 लोगों की मौत हो चुकी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। अभी तक 4244 मरीज पूर्णतः उपचारित होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना के 2842 एक्टिव पेशेंट हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय आइसोलेशन वार्ड में 2916 लोग रखे गए हैं। वहीं फैसिलिटी क्वारंटाइन में 8507 लोग हैं। ये ऐसे लोग हैं जो कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग या पॉजिटिव पाए गए किसी व्यक्ति के परिवार के हैं। उन्होंने कहा कि फैसिलिटी क्वारंटाइन में उन लोगों को रखा जाता है, जिनमें कोई लक्षण होते हैं या संक्रमित होने की आशंका होती है। प्रमुख स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि राज्य में कल सर्वाधिक 9981 सैंपल की जांच हुई। उन्होंने कहा कि हम अबतक 2 लाख 53 हजार से अधिक नमूनों की जांच कर चुके हैं। प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को पांच-पांच सैंपल के 918 और 10-10 सैंपल वाले 71 पूल जांच के लिए लगाए गए थे। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि लोग बड़ी संख्या में आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं और यह हमारे लिए बड़ा उपयोगी साबित हो रहा है।

 


UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

ExpressNews7