Expressnews7

मानकों के अनुरूप कार्य न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध होगी कठोर कार्यवाही -डा0 महेन्द्र सिंह

मानकों के अनुरूप कार्य न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध होगी कठोर कार्यवाही -डा0 महेन्द्र सिंह

2020-06-02 23:33:46
मानकों के अनुरूप कार्य न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध होगी कठोर कार्यवाही -डा0 महेन्द्र सिंह

बाढ़ सुरक्षा को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया है बाढ़ नोडल अधिकारी
नोडल अधिकारी 15 जून से पूर्व क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्यों की प्रगति का लेंगे जायजा तथा बाढ़ के समय भी बाढ़ पर रखेंगे पूरी निगरानी
बाढ़ के कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता का अधिकारी रखें ध्यान
लखनऊ-उ0प्र0 के जल शक्ति, बाढ़ नियंत्रण मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने बाढ़ सुरक्षा को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने के लिए सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को बाढ़ पर नियंत्रण एवं निगरानी करने के लिए बाढ़ नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने नोडल अधिकारियों को 15 जून 2020 से पूर्व क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लेने का निर्देश दिया है तथा बाढ़ के समय भी बाढ़ की स्थिति पर पूरी निगरानी रखेंगे। डा0 सिंह ने कहा कि मानकों के अनुरूप कार्य न करने एवं दिये गये निर्देशों का अनुपालन न करने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उ0प्र0 में बाढ़ दैवीय आपदा के रूप आती है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के विगत वर्षों में बाढ़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देते हुए बाढ़ परियोजनाएं बनाई गई। जिसके फलस्वरूप जन-धन की हानि में निरन्तर कमी आयी है। वर्तमान समय में अतिसंवेदनशील/संवेदनशील जनपदों एवं अन्य जनपदों में बाढ़ नियंत्रण की 224 अदद परियोजनाएं वर्तमान में संचालित है तथा अनुरक्षण के कार्य ससमय कराये जा रहे हैं। अतः सरकार ने बाढ़ जैसी दैवीय आपदा के फलस्वरूप होने वाली जन-धन की हानि को अति न्यून करने हेतु सर्वप्रथम बाढ़ के कार्यों हेतु पारदर्शिता एवं बाढ़ से पूर्व समयान्तर्गत बाढ़ बचाव की तैयारी सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से शासन एवं विभाग के शीर्षस्थ अधिकारियों के द्वारा बाढ़ संबंधी कार्यों का मोके पर जाकर सत्यापन किये जाने के निर्देश जलशक्ति मंत्री द्वारा दिये गये हैं। ये अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर बाढ़ की तैयारियों का जायजा लेंगे तथा कार्यों की गुणवव्ता सुनिश्चित करायेंगे। निरीक्षण करने वाले अधिकारियों में शासन स्तर के प्रमुख सचिव, सचिव, विशेष सचिव तथा विभागीय अधिकारियों में विभागाध्यक्ष सहित तीनों प्रमुख अभियन्ता भी सम्मिलित हैं।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7