Expressnews7

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के संकल्प के साथ मोदी सरकार दे रही है बेटियों के नेतृत्व में विकास को बल--स्वतंत्र देव सिंह

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के संकल्प के साथ मोदी सरकार दे रही है बेटियों के नेतृत्व में विकास को बल--स्वतंत्र देव सिंह

2020-06-06 20:57:34
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के संकल्प के साथ मोदी सरकार दे रही है बेटियों के नेतृत्व में विकास को बल--स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी के जिला मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों की श्रंृखला में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार के निर्णयों व कार्यों को जनता तक पहुंचाया गया। पार्टी ने डिजिटल माध्यमों से मोदी सरकार की उपलब्धियां व कोरोना के वैश्विक आपदाकाल में आत्मनिर्भर भारत से स्वदेशी, स्वावलम्बी व समृद्ध भारत बनाने का मंत्र जन गण मन तक पहुंचाया। यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते से मातृशक्ति का अभिवादन करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के संकल्प के साथ मोदी सरकार बेटियों के नेतृत्व में विकास को बल दे रही है। भाजपा मानती है कि भारत का नवनिर्माण महिलाओं के सशक्तिकरण से होगा। तो वहीं पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि वैश्विक महामारी की विपदा में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अपने परिवार की देख-भाल के साथ-साथ प्रतिदिन भोजन वितरण का कार्य व घर में माॅस्क तैयार करके गरीबों में वितरित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि महिलाअेां को जहां भी अवसर मिला उन्होंने स्वयं को साबित करने का काम किया है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुजफ्फरनगर महिला मोर्चा सम्मेलन में कहा कि नारी शक्ति ही देश की ताकत है। आज महिलाएं परिवार के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपनी आशाओं और आंकाक्षाओं को भी साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार व योगी सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। इसलिए जहां उज्ज्वला योजना के अन्र्तगत 9 करोड़ से अधिक महिलाओं को निःशुक्ल गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये गए। तो वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना में भी महिलाओं को प्राथमिकता दी गई। महिलाओं की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने की दिशा में मोदी सरकार व योगी सरकार महिला सशक्तिकरण से राष्ट्रसशक्तिरण का संकल्प लेकर बढ़ रही है।
श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार व योगी सरकार की योजनाओं से महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक उन्नति हो रही है, जिससे देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने मातृशक्त्ति से संवाद करते हुए कहा कि देश के सभी जिलो में महिला हितकारी कार्यक्रमों से ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ा गया। सुकन्या समृद्धि योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित किया जा रहा है। तो वहीं प्रधानमंत्री धनलक्ष्मी योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। मातृत्व वंदना योजना से मोदी सरकार गर्भवती महिलाओं को 6 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दे रही है। बड़ी संख्या में महिलाओं के जनधन खाते खोले गए जिससे कोरोना संकट के समय उन्हें केन्द्र सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी गई।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने गाजियाबाद महिला मोर्चा सम्मेलन में मातृशक्ति का अभिवादन करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार का विगत वर्ष साहसी निर्णयों का रहा। इसके साथ ही कोरोना देश के सामने एक चुनौती के रूप में है। प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी ने कोरोना से लड़ते हुए उसे अवसर में बदलने व आत्मनिर्भरता के मूलमंत्र के साथ देश की एकता व ताकत को बल देने का काम किया है। मोदी जी के नेतृत्व में आज देश किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार है। तो वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव के समय राजनैतिक दलों के सक्रिय होने की आम धारणा को बदलते हुए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जरूरतमंदो की सेवा में जुटे हुए है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि की कोरोना संकट काल में मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व कार्य किया है। इस संकट के समय महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भोजन, राशन व माॅस्क के निर्माण व वितरण के साथ जरूरतमंदो की सेवा मे पूरी तरह लगी रही। आप सभी कोरोना योद्धाआंे को प्रणाम।
इसके साथ ही महामारी से बचाव के लिए जागरूकता व जनजागरण का काम भी किया गया। आज अभियान के दूसरे दिन 64 जिला मोर्चा वर्चुअल सम्मेलन आयोजित हुए।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7