Expressnews7

आजमगढ़-कोविड-19 के उपचार के लिए प्रोटोकाल के अनुसार सभी उपाय सुनिश्चित किये जायं: मुख्यमंत्री

आजमगढ़-कोविड-19 के उपचार के लिए प्रोटोकाल के अनुसार सभी उपाय सुनिश्चित किये जायं: मुख्यमंत्री

2020-06-08 22:29:20
आजमगढ़-कोविड-19 के उपचार के लिए प्रोटोकाल के अनुसार सभी उपाय सुनिश्चित किये जायं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री का जनपद आजमगढ़ भ्रमण
मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल की पैथोलाॅजी लैब, इमरजेंसी वाॅर्ड, सी0टी0 स्कैन वाॅर्ड,साफ-सफाई, चिकित्सीय व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की जांच के लिए जिला अस्पताल में स्थापित ट्रू-नेट मशीन का अवलोकन किया
इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का तत्परता से इलाज किया जाए: मुख्यमंत्री
लखनऊ-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने जनपद आजमगढ़ भ्रमण के दौरान जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल की पैथोलाॅजी लैब, इमरजेंसी वाॅर्ड, सी0टी0 स्कैन वाॅर्ड, साफ-सफाई, चिकित्सीय व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता आदि की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोविड-19 की जांच के लिए जिला अस्पताल में स्थापित की गयी ट्रू-नेट मशीन का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के उपचार के लिए प्रोटोकाॅल के अनुसार सभी उपाय सुनिश्चित किये जायं।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना महामारी के चलते जिन मरीजों का आॅपरेशन लम्बित है, उनकी ट्रू-नेट मशीन द्वारा जांच करें कि मरीज में कोरोना के लक्षण तो नहीं हैं। यदि जांच के उपरान्त मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो उसकी सर्जरी की जाये। यदि जांच रिपोर्ट में कोरोना के लक्षण प्रतीत होते हैं, तो उनके सैम्पल को जांच के लिए भेजा जाय एवं उस मरीज को फैसिलिटी क्वारंटाइन सेन्टर में रखा जाय।


मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये कि गम्भीर बीमारी से पीड़ित मरीजों का आॅपरेशन प्राथमिकता के आधार पर करें और जो मरीज इमरजेंसी में आता है तो उसका इलाज तत्परता के साथ किया जाए। उन्होेंने निर्देश दिये कि मरीजों का बेहतर इलाज किया जाय, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
मुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मरीजों की सर्जरी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अब तक किये गये आॅपरेशनों तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या तथा उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे इलाज के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस लाइन के सभागार में जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की गयी।
बैठक के उपरान्त मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कोविड व नाॅन-कोविड, दो प्रकार के अस्पताल संचालित हो रहे हैं। उन्हांेने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन 15 हजार कोविड सैम्पल की जांच की जा रही है, अब तक लगभग 4 लाख लोगों की मेडिकल टेस्ट किया जा चुका है एवं 4 करोड़ लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गयी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड मरीजों की भर्ती के लिए 01 लाख बेड की व्यवस्था की गयी है। गम्भीर बीमारी से ग्रसित मरीजों की कोविड जांच हेतु प्रदेश के सभी 75 जनपदांे के जिला अस्पताल में ट्रू-नेट मशीन उपलब्ध करायी जा रही है। आॅपरेशन से पहले मरीज के कोरोना संक्रमण की जांच ट्रू-नेट मशीन से किये जाने की व्यवस्था की गयी है। सभी जनपदों में ट्रू-नेट मशीन की उपलब्धता से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि यह ट्रू-नेट मशीन डबल सीरीज की है, एक दिन में लगभग 20 कोरोना मरीज की जांच की जा सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद आजमगढ़ में अब तक 1,57,000 श्रमिक/कामगार वापस आ चुके हैं। 01 मई, 2020 से अब तक 85,700 श्रमिक/कामगार आये हैं, जिसमें से 54,000 श्रमिकों/कामगारांे को 1000 रुपये का भरण-पोषण भत्ता उपलब्ध कराया गया है। प्रदेश में 34 लाख श्रमिकों/कामगारों को भरण-पोषण के लिए 1,000 रुपये की धनराशि उपलब्ध करायी गयी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 86,71,000 वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांगों को पेंशन दी गयी है। साथ ही, प्रदेश में 18 करोड़ जरूरतमंद लोगों को छठवीं बार राशन उपलब्ध करा दिया गया है। 02 करोड़ 4 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत 2000 रुपये की किश्त दी गयी है।
इस अवसर पर आयुक्त आजमगढ़ मण्डल, डीआईजी, जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

ExpressNews7