Expressnews7

आत्मविश्वास,मनोबल तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिये प्रदेश के मन्त्रियो ने किया योगा

आत्मविश्वास,मनोबल तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिये प्रदेश के मन्त्रियो ने किया योगा

2020-06-21 23:37:13
आत्मविश्वास,मनोबल तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिये प्रदेश के मन्त्रियो ने किया योगा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को राज्य के मन्त्रियो ने दी शुभकामनाएं
लखनऊ-आत्मविश्वास,मनोबल तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिये उत्तर प्रदेश के मन्त्रियो ने आज योगा किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज अपने लखनऊ आवास पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रातः शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग, प्राणायाम व शारीरिक व्यायाम किया।
श्री मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की योग भारतीय सनातन संस्कृति एवं प्राचीन सभ्यता से जुड़ा हुआ है।. इसकी जड़ें पौराणिक युग से निकली हैं। भारतीय सनातन संस्कृति एवं अध्यात्म में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अनेक मायने है। हम सभी को योग के भौतिक स्वरूप का ही अनुकरण नहीं करना है बल्कि इसके आध्यात्मिक स्वरूप को भी अपनाना होगा।


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर मा.जलशक्ति मंत्री डॉ.महेन्द्र सिंह ने लखनऊ स्थित आवास पर योगाभ्यास कर संदेश दिया और कहा कि करें योग, रहें निरोग उन्होने कहा कि आध्यात्म से जुड़ना है तो योग करें। प्रकृति से जुड़ना है तो योग करें,कोरोना से बचना है तो योग करें।
उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण में बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह ने छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेशवासियो को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लोगो से कहा कि योग करें और निरोग रहें।


उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया और प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष सभी लोग अपने-अपने घरों में योगाभ्यास करें।


उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर ने प्रदेशवासियों को विश्व योग दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिदिन घर पर परिवार के साथ योग करे, जिससे निरोग रह सकंे। उन्होंने कहा कि योग को अपनाकर निरोग रहने का संकल्प लें और योग के जरिए निरोग भारत के निर्माण में अपनी भूमिका को निभाएँ।


उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर अपने सहयोगियों के साथ योगाभ्यास किया।


उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि, विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चैहान ने प्रदेशवासियों को छठें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग हमारे व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग हमें तनावमुक्त रखता है तथा मानसिक शक्ति प्रदान करता है।


उत्तर प्रदेश के विधायी एवं न्याय, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों को छठें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि योग हमारे शरीर और मन को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण योगदान करता है। योग हमारी आन्तरिक ऊर्जा में वृद्धि करता है तथा हमारी शक्ति, तथा आनन्द को सहस्र गुना कर देता है, जो हमारे जीवन में बहुत लाभकारी सिद्ध होता है।


प्रदेश के नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेंशन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने अपने लखनऊ स्थित आवास पर योग कर मनाया छठा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।
श्री नन्दी ने कहा कि कोरोना से बचने का और इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे आसान तरीका योग ही है।


उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने आवास पर विभिन्न योगासनों के द्वारा लोगों को योग करने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि योग से ही निरोग रहा जा सकता है।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7