Expressnews7

बिहार मे आकाशीय बिजली गिरने से 23 लोगों की मौत

बिहार मे आकाशीय बिजली गिरने से 23 लोगों की मौत

2020-06-25 14:43:36
बिहार मे आकाशीय बिजली गिरने से 23 लोगों की मौत

बिहार के कई जिलों में बारिश और ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने से गुरुवार को 23 लोगों की मौत हो गई। गोपालगंज में 13, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, बेतिया, पश्चिमी चंपारण में 2-2 लोगों की, पूर्णिया और बांका में 1-1 की मौत हुई है। वहीं दर्जनों लोगों के झुलसने की भी खबर है।
गोपालगंज जिले में गुरुवार की सुबह से हो रही बारिश के बीच वज्रपात से 13 लोगों की मौत हो गई। वज्रपात से उचकागांव में चार, मांझा में दो व विजयीपुर, कटेया एवं बरौली में एक-एक शख्स की मौत हो गई। वज्रपात में जान गंवाने वाले अधिकतर लोग खेत में धान की रोपनी करने या बिचड़े उखाड़ने गए थे। बरौली व मांझा में वज्रपात से झुलसकर जख्मी हुए चार लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
वहीं उत्तर बिहार में भी ठनका गिरने के 4 लोगों मौत हो गई है। पूर्वी चंपारण में वज्रपात से नाबालिग बच्ची सहित दो लोगों की मौत हुई है। पश्चिमी चंपारण के शिकारपुर में विशुनपुरवा तथा मालदा दो भी दो लोगों की ठनका गिरने से मौत हो गई। बेतिया जिले के शिकारपुर थाना के भसुरारी पंचायत के दो अलग-अलग टोला में बिजली (ठनका) गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मधुबनी के घोघरडीहा में ठनका गिरने से पति-पत्नी की मौत की मौत हो गई।। घटना प्रखण्डक्षेत्र की बेलहा गांव की है। पति पत्नी दोनों खेत में दोनों काम करने के लिए गए थे।


UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

ExpressNews7