Expressnews7

महराजगंज मे कल होगी जलशक्ति मन्त्री के HELICOPTER की लैंडिग,बाढ के साथ क्या अधिशाषी अभियन्ता धर्मेन्द्र सिंह के धपले धोटाले पर जायेगी विभागिय मन्त्री की नजर

महराजगंज मे कल होगी जलशक्ति मन्त्री के HELICOPTER की लैंडिग,बाढ के साथ क्या अधिशाषी अभियन्ता धर्मेन्द्र सिंह के धपले धोटाले पर जायेगी विभागिय मन्त्री की नजर

2020-07-16 20:14:29
महराजगंज मे कल होगी जलशक्ति मन्त्री के HELICOPTER की लैंडिग,बाढ के साथ क्या अधिशाषी अभियन्ता धर्मेन्द्र सिंह के धपले धोटाले पर जायेगी विभागिय मन्त्री की नजर

प्रमोद श्रीवास्तव
lucknow-उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मन्त्री का सिद्धार्थनगर,बस्ती,गोरखपुर,देवरिया,कुशीनगर और महराजगंज का कल 11 बजे दौरा है। हालाकि इस दौरे मे मन्त्री जी बाढ से समबन्धित कार्यो का निरीक्षण करेगे। मगर क्या विभागिय मन्त्री सिंचाई खण्ड-2 महाराजगंज के अधिशाषी अभियन्ता अभियन्ता धर्मेन्द्र सिंह उर्फ डी0के0सिंह के धपले धोटाले पर अपनी पैनी नजर रखेगे या नही यह बडा सवाल है।
Express news7 ने सिंचाई खण्ड-2 महाराजगंज के अधिशाषी अभियन्ता धर्मेन्द्र सिंह द्वारा की जा रही धपले धोटालो पर लगातार खबर चलाकर सरकार और शासन को सचेत करता रहा है। मगर सिंचाई खण्ड-2 महाराजगंज के अधिशाषी अभियन्ता अभियन्ता धर्मेन्द्र सिंह की किस्मत कहिये या उनका जुगाडतन्त्र की उनके खिलाफ सारे सबूत होने के बाउजूद अब तक उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई।
ज्ञात हो कि सिंचाई खण्ड-2 महाराजगंज द्वारा नेपाल राष्ट्र के अन्तर्गत गन्डक नदी के दाये तटबन्ध पर प्रतिवर्ष बाढ सुरक्षा कार्य कराये जाने की आड मे हर वर्ष करोडो रूपये के धोटाले को अंजाम देने के साथ करोडो रूपये के धोटाले की पृष्ठभूमि भी तैयार की जाती रही है।
नेपाल राष्ट्र के बन्धो ए गैप,बी गैप,लिंक बाध,और नेपाल बाध चार बन्धो के निर्माणध्बाढ बचाव कार्य पर पहले चवन्नी खर्च कर पूरा कर लिया जाता था वही कार्य अब रूपया खर्च करने के बाद भी नही हो पा रहा है।
बताते चले कि सिंचाई खण्ड-2 महाराजगंज के अधिशाषी अभियन्ता पद पर धर्मेन्द्र सिंह की जबसे तैनाती हुई है तब से धन का खर्च कुछ ज्यादा ही हो रहा है। धन का बन्दरबाद एैसा की अनुबन्ध की लागत से कई गुना ज्यादा धन सिंचाई खन्ड दो महाराजगंज खर्च कर रहा है पर बाढ बचाव के नतीजे मे कोई भी फर्क नही पडता दिख रहा है।
पूर्व के वर्ष 2018 मे सिंचाई खण्ड-2 महाराजगंज के बाढ़ कार्यों मे करोडो रूपये का धोटाला प्रकाश मे आया जिसको डी0के0सिंह ने अपने बाहुबल से विभागिय लोगो से जाच कराकर साफ बरी हो गये। जबकि उपरोक्त जाच TAC से होनी चाहिये थी।
सिंचाई खण्ड-2 महाराजगंज के अधिशाषी अभियन्ता धर्मेन्द्र सिंह उर्फ डी0के0सिह की इन कार्यो की जलशक्ति मन्त्री संज्ञान लेगे या नही यह सवाल आम जनमानस के दिमाग मे धूम रहा है-
किसके आर्शीवाद से धर्मेन्द्र सिंह की आउट आफ टर्न तैनाती सिंचाई खन्ड दो महाराजगंज मे दी गयी जबकि डी के सिंह महराजगंज से 300 किलोमीटर दूर इलाहाबाद क्वालिटी कन्ट्रोल मे कार्यरत थे बाउजूद नियम कानून को धत्ता बताते हुये डी0के0सिंह को सिंचाई खन्ड-2 महाराजगंज के अधिशाषी अभियन्ता का दोहरा चार्ज दे दिया।
चार्ज पाते ही डी0के सिंह ने एक हफते तक किस राजनेता और उनके परिवार को नेपाल यात्रा करायी उन्हे ,फाइव स्टार होटल मे रूकवाना और खाना पीना जिसका बिल लाखो मे आया। उसका पेमेन्ट डी0के0सिंह ने कहा से किया। सुत्रो से जानकारी मिली कि नेपाल यात्रा का पेमेन्ट ठेकेदारो के जेब से कराया गया। इस नेपाल यात्रा मे उस राजनेता के परिवार के साथ डी0के0सिंह का परिवार भी शामिल था।
महाराजगंज के सिंचाई खन्ड दो मे AD एडजस्टमेन्ट का खेल-
परकोपाइन जाच - प्रिज्म आकार का बना परकोपाइन का काम नदी के बहाव को कम करना होता है। परकोपाइन नदी मे डालने के बाद बहाव के साथ बहता रहता है और बहकर कहा चला जाता है इसका थाह लगाना मुश्किल होता है। इसी का फायदा उठाकर लम्बा एडजस्टमेन्ट का खेल महाराजगंज के सिंचाई खन्ड दो मे पिछले कई वर्षो से चल रहा है।
सुत्रो की माने तो परकोपाइन सैकडो की संख्या मे नदी मे डाला जाता है पर पेमेन्ट हजारो परकोपाइन की होती है। एैसा करके इन्जिनियर AD यानि एडजस्टमेन्ट के खेल को बढावा देते है। चूकि नदी मे परकोपाइन डालने के बाद उसकी जाच कायदे से हो नही पाती है लिहाजा इसका फायदा इन्जिनियर उठाकर सरकार को लाखो का चूना लगाते है।
नदियो की गहराई और परकोपाइन मे लम्बा धालमेल कर इन्जिनियर मालामाल हो रहे है। एडजस्टमेन्ट से धपले और धोटाले एैसे एैसे हो रहे है कि नदी की गहराई 2 मीटर से 6 मीटर नाप दी गयी वही सैकडो पारकोपाइन को हजारो मे तब्दील कर दिया गया।
जीरो टालरेन्स की बात करने वाली प्रदेश सरकार क्या अधिशाषी अभियन्ता धर्मेन्द्र सिंह उर्फ डी0के0सिंह के धपले धोटालो की जाच TAC कराकर उनके विरूध कार्यवाही करेगी या पूर्व की भाति सब मैनेज हो जायेगा। यह बहुत बडा सवाल है।
उम्मीद की जा रही है कि साफ छवि रखने वाले जलशक्ति मन्त्री डा0 महेन्द्र सिंह express news7 के खबरो का संज्ञान लेकर सिंचाई खण्ड-2 महाराजगंज के अधिशाषी अभियन्ता धर्मेन्द्र सिंह उर्फ डी0के0सिंह के 2017 से अब तक सारे कार्यो सहित अन्य भष्ट इन्जिनियरो के खिलाफ जाच जरूर करायेगे।


UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

ExpressNews7