Expressnews7

मेष राशि वालो की दिन की शुरुआत होगी अच्छी तो कन्या राशि वाले व्यापार को बढ़ाने पर रखेगे ध्यान-ज्योतिषाचार्या सावी शुक्ला

मेष राशि वालो की दिन की शुरुआत होगी अच्छी तो कन्या राशि वाले व्यापार को बढ़ाने पर रखेगे ध्यान-ज्योतिषाचार्या सावी शुक्ला

2020-09-04 12:50:49
मेष राशि वालो की दिन की शुरुआत होगी अच्छी तो कन्या राशि वाले व्यापार को बढ़ाने पर रखेगे ध्यान-ज्योतिषाचार्या सावी शुक्ला

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया गया है। राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

*ॐ पितृ गणाय विद्महे जगतधारिणे धीमहि तन्नो पित्रो प्रचोदयात् ।।*

*हिन्दू पँचांग*
*4- 09- 2020*
*दिन ~ शुक्रवार*
*अयन*~*दक्षिणायन*
*द्रिक ऋतु~*वर्षा*
*सूर्योदय*~ *06:01* .
( *दिल्ली* )
*सूर्यास्त*~ *18:39*
*चन्द्रोदय*~*20:08*
*चन्द्रास्त*~ *07:38*
*चन्द्र राशि ~मीन*
*चंद्र नक्षत्र~उत्तराभाद्रपद*
*मास~*
*अश्विनी~ पूर्णिमांत*
*भाद्रपद~ अमांत।*
*पक्ष ~ कृष्ण पक्ष*
*तिथि ~ द्वितीया 14:23 तक*
*करण*~
*गर = 14:23 तक*
*वणिज= *27:29+ तक*
*अभिजीत मुहुर्त*
*11:54 - 12:45*
*राहुकाल* ~
*10:45 -12:20*
*गंडमूल~*
*4-Sep 23:28 से, 6-Sep 29:23*
*14-Sep 15:52 से, 16-Sep 12:20*
*22-Sep 19:18 से, 24-Sep 18:09*
*पंचक*
*31-Aug 27:48 से 5-Sep 26:21*
*दिशा शूल*~*पश्चिम*
*योग~*
*शूल योग : (13:54 तक)शूल एक प्रकार का अस्त्र है और इसके चूभने से बहुत बहुत भारी पीड़ा होती है। जैसे नुकीला कांटा चूभ जाए। इस योग में किए गए कार्य से हर जगह दुख ही दुख मिलते हैं। वैसे तो इस योग में कोई काम कभी पूरा होता ही नहीं परंतु यदि अनेक कष्ट सहने पर पूरा हो भी जाए तो शूल की तरह हृदय में एक चुभन सी पैदा करता रहता है। अत: इस योग में कोई भी कार्य न करें अन्यथा आप जिंदगी भर पछताते रहेंगे।*
*गण्ड :(13:54 से) इस योग में किए गए हर कार्य में अड़चनें ही पैदा होगी और वह कार्य कभी भी सफल नहीं होगा ना ही कोई मामला कभी हल होगा। मामला उलझता ही जाएगा। इस योग किया गया कार्य इस तरह उलझता है कि व्यक्ति सुलझाते सुलझाते थक जाता है लेकिन कभी वह मामला सही नहीं हो पाता। इसलिए कोई भी नया काम शुरू करने से पहले गण्ड योग का ध्यान अवश्य करना चाहिए।*
*यात्रा~*
*शुक्रवार*
*दही या उससे बने पदार्थ का सेवन करके यात्रा करने से अनुकूलता आती है।*

*श्राद्ध विशेष*
*श्राद्ध में ब्राह्मणों को भोजन करवाने का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है।*
*लेकिन इस समय पूरी दुनिया में कोरोना काकिसी खौफ है। सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। ऐसे में घर में ब्राह्मण भोज करवाना संभव नहीं है। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे बिना ब्राह्मण भोज के आपके पितरों प्रसन्न हो सकते हैं। और आपके कार्य पूरे हो सकते हैं।*
*ये हैं कुछ उपाय...*
*अगर आप घर में ब्राह्मण भोज नहीं करवा पा रहे हैं तो किसी योग्य ब्राह्मण के घर जाकर कच्चे भोजन की सामग्री देकर आएं। ये अन्न का दान कहलाएगा। इससे आपके पितरों कों संतुष्टि मिल सकती है।*
*कच्चे भोजन की सामग्री में आटा, दाल, चावल, नमक, हल्दी, मिर्ची, घी, गुड़, हरी सब्जी होना जरूरी हैं।*
*वहीं कच्चे भोजन की सामग्री देते समय ब्राह्मण को दक्षणा देना ना भूलें कहते हैं बिना दक्षणा के पितृ भोजन को मान्य नहीं करते हैं।*
*इसलिए अपनी इच्छा अनुसार रुपए दान करें।*
*कच्चे भोजन की सामग्री के अलावा अपनी इच्छा अनुसार, नए वस्त्र, बर्तन, चप्पलों का भी दान कर सकते हैं। इन चीजों का दान ब्राह्मण को करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।*
*अगर आप 1 से अधिक ब्राह्मणों को भोजन करवाना चाहते हैं तो किसी गुरुकुल में उतने ब्राह्मणों के निमित्त कच्चे भोजन की सामग्री का दान करें।*
*एक बात का विशेष ध्यान रखें कि ये सब करते समय मन में पितरों के प्रति श्रद्धा का भाव होना चाहिए। तभी पितृ प्रसन्न होते हैं।*
*पितृपक्षों में गाय, कुत्ते और कौए को जरूर खिलाना चाहिए।*
*इस प्रकार घर में ब्राह्मण भोज न करवाकर भी आप उसका पुण्य फल प्राप्त कर सकते हैं।*

*राशिफल 4-09-20*
*मेष*
*दिन की शुरुआत अच्छी होगी। काम को लेकर आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। पूजा पाठ में मन लगेगा। किसी मंदिर में जाकर ईश्वर के दर्शन करेंगे। घर में सुख शांति रहेगी। खर्चे बढ़ेंगे। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें।*

*वृषभ*
*अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने की इच्छा मन में जन्म लेगी। सेहत बढ़िया रहेगी। जीवनसाथी गर्म दिमाग से बात कर सकता है। परिवार में तनाव बढ़ेगा। काम को लेकर आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। मन में दोस्तों से मिलने की चाहत जागेगी। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा*

*मिथुन*
*काम पर ध्यान रहेगा। परिवार को भी समय देंगे। दोनों के बीच बैलेंस बनाने में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में तालमेल बढ़िया रहेगा। खुद को सबसे अच्छा समझने की कोशिश ना करें बल्कि सबके साथ अच्छा बर्ताव करें। सेहत में गिरावट आ सकती है। घर में सुख मिलेगा।*

*कर्क*
*भाग्य के सहारे दिन की शुरुआत करेंगे। कुछ खर्चे सामने आएंगे जो अचानक से ध्यान आकर्षित करेंगे। काम को लेकर कोई चिंता नहीं होगी। काम में मजबूती आएगी। गृहस्थ जीवन हो या प्रेम जीवन, दोनों में आज का दिन अच्छे नतीजे लेकर आएगा।*

*सिंह*
*किसी बात को लेकर अपने ऊपर तनाव महसूस करेंगे। इसका असर काम पर भी पड़ेगा जिससे काम में गड़बड़ी होने के योग बन सकते हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए गलत रास्ता ना अपनाएं, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। खर्चे रहेंगे लेकिन इनकम अच्छी होगी। संतान से सुख मिलेगा।*

*कन्या*
*व्यापार को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। नए लोगों से बातचीत आगे बढ़ेगी। गृहस्थ जीवन में दिन खुशी से भरा रहेगा। जीवनसाथी की खुशी के लिए कुछ अच्छा काम करेंगे। इनकम बढ़िया रहेगी। अपनी बुद्धि के इस्तेमाल से कामों में सफलता हासिल करेंगे।*

*तुला*
*काम का बोझ दिमाग पर पड़ेगा जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। काम के सिलसिले में किसी से इधर-उधर की बात ना करें। आप काम से काम रखें। इनकम अच्छी रहेगी। गवर्नमेंट से लाभ मिल सकता है। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। निजी जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा।*

*वृश्चिक*
*आज का दिनमान बुद्धि में ताजगी लाएगा। कुछ नया सोचने का मन करेगा। प्रेम जीवन के लिए नई ताजगी भरा दिन रहेगा। खूब बातें करेंगे। इनकम अच्छी होगी जिससे दिल खुशगवार रहेगा। निजी जीवन अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान आपके हाथ में है।*

*धनु*
*आज का दिन परिवार वालों के दिल जीतने का दिन है। उनके साथ पूरा दिन बिताने का मन करेगा। काम पर भी ध्यान देंगे और अपनी योग्यता से स्वयं को सिद्ध करेंगे। मन में अच्छे विचार आएंगे। दूसरों की मदद करने का मन करेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। इनकम अच्छी होगी। निजी जीवन में भी खुशी भरे समय की आहट होगी।*

*मकर*
*मित्रों के साथ दिन गुजारना अच्छा लगेगा। किसी खास काम को लेकर उनसे सलाह मशवरा करेंगे। पूजा पाठ से संबंधित कामों पर खर्च हो सकता है। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। निजी जीवन में प्रेम और खुशी का माहौल रहेगा। जमीन जायदाद के मामले में दिनमान अच्छा रहेगा।*

*कुम्भ*
*आज के दिन को धन की प्राप्ति में कैसे लगाया जाए, इस पर मंथन करेंगे। खर्चे तो रहेंगे। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी लेकिन फिर भी इनकम अच्छी होगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान तनाव से भरा रह सकता है लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग दिन का आनंद लेंगे।*

*मीन*
*खुद पर ध्यान देंगे। मन में गजब का आत्मविश्वास होगा। चेहरे पर मुस्कुराहट रहेगी। निजी जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा। चाहे आप शादीशुदा हों या किसी से प्रेम करते हों, आज का दिन आपके लिए अच्छा है। काम के सिलसिले में थोड़ी सावधानी रखते हुए अपना काम करें। अपनी कमजोरी किसी को ना बताएं। इनकम अच्छी होगी।*
ज्योतिषाचार्या सावी शुक्ला

 


UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ...

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश...

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती है बारिश आईएमडी ने जारी की सूची

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती...

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती है बारिश...

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान में

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान...

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान में

ExpressNews7