Expressnews7

रिया की शिकायत CBI जांच को बाधित करने की चाल- विकास सिंह

रिया की शिकायत CBI जांच को बाधित करने की चाल- विकास सिंह

2020-09-07 23:07:56
रिया की शिकायत CBI जांच को बाधित करने की चाल- विकास सिंह

NEW DELHI-सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने सोमवार को कहा कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती द्वारा मुंबई पुलिस में की गई शिकायत चल रही सीबीआई जांच को बाधित करने और मामले में राज्य पुलिस की भूमिका को बनाए रखने की एक चाल है। राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराकर अभिनेता की बहन प्रियंका सिंह और दिल्ली के एक डॉक्टर पर जालसाजी तथा दवाओं का फर्जी नुस्खा तैयार करने का आरोप लगाया है। सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस का इस मामले में कोई अधिकार क्षेत्र नहीं रह गया है और ऐसा मुंबई पुलिस के अधिकार क्षेत्र को बनाये रखने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा, 'शिकायत अपने आप में एक अपराध है। यह जांच को मोड़ने और पटरी से उतारने की एक चाल है। यह मामले में मुंबई पुलिस की भूमिका को बनाये रखने का एक प्रयास है ताकि वे कुछ शरारतपूर्ण कृत्य कर सके और यह सुनिश्चित कर सके कि सुशांत के परिवार को इस मामले में न्याय नहीं मिले।'
रिया ने रविवार को यहां बांद्रा थाने को भेजी गई अपनी शिकायत में प्रियंका सिंह और दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्यरत डॉ तरुण कुमार के खिलाफ जालसाजी के लिए भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों, स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) कानून एवं दूरचिकित्सा पद्धति के दिशानिर्देशों के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।सिंह ने कहा कि इस मामले में कोई एफआईआर नहीं हो सकती है और शिकायत विचारणीय नहीं है क्योंकि पुलिस के पास अधिकार क्षेत्र नहीं है।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7