Expressnews7

मेष राशि वालो के लिये आज का दिन रहेगा बढ़िया तो तुला वालो को मिलेगा लम्बी ट्रेवलिंग का मौका-ज्योतिषाचार्या सावी शुक्ला

मेष राशि वालो के लिये आज का दिन रहेगा बढ़िया तो तुला वालो को मिलेगा लम्बी ट्रेवलिंग का मौका-ज्योतिषाचार्या सावी शुक्ला

2020-09-13 13:21:48
मेष राशि वालो के लिये आज का दिन रहेगा बढ़िया तो तुला वालो को मिलेगा लम्बी ट्रेवलिंग का मौका-ज्योतिषाचार्या सावी शुक्ला

ॐ पितृ गणाय विद्महे जगतधारिणे धीमहि तन्नो पित्रो प्रचोदयात् ।।*
       
   *हिन्दू पँचांग*   
   *13- 09- 2020*
 *दिन ~ रविवार*
 *अयन*~*दक्षिणायन*
 *द्रिक ऋतु~*शरद*
 *सूर्योदय*~ *06:05* .
 ( *दिल्ली* )
 *सूर्यास्त*~ *18:28*
 *चन्द्रोदय*~*26:29+*
 *चन्द्रास्त*~ *15:43*
 *चन्द्र राशि ~ मिथुन*
 *चंद्र नक्षत्र~ पुनर्वसु 16:34 तक*
 *मास~*
       *अश्विनी~ पूर्णिमांत*
       *भाद्रपद~ अमांत।*
 *पक्ष ~ कृष्ण पक्ष*
 *तिथि ~ एकादशी*
 *करण*~
     *बव= 15:51 तक*
     *बालव = *27:16+*
 *अभिजीत मुहुर्त*
       *11:52 - 12:41*
 *राहुकाल* ~
     *16:55 - 18:28*
 *गंडमूल~*
    *14-Sep 15:52 से, 16-Sep 12:20*
     *22-Sep 19:18 से, 24-Sep 18:09*
 *पंचक* ❎
 *दिशा शूल*~*पश्चिम*
 *योग~*
*वरीयान योग :(16:05 तक) यदि कोई मंगलदायक कार्य करने जा रहे हैं तो वरियान नामक योग में करें, निश्तिच ही सफलता मिलेगी। हालांकि इस योग में किसी भी प्रकार से पितृ कर्म नहीं करते हैं।*
*परिध योग :(16:05 से)  इस योग में शत्रु के विरूद्ध किए गए कार्य में सफलता मिलती है अर्थात शत्रु पर विजय अवश्य मिलती है।*
 *यात्रा~*
*रविवार*
*यात्रा प्रारंभ करते समय शक्कर अथवा उससे बने पदार्थ खाकर या घी अथवा उससे बने पदार्थ सेवन कर यात्रा करें तो सफलता मिलती है। यदि घी-शक्कर दोनों से संयुक्त व्यंजन का सेवन किया जाए तो सफलता मिलने की संभावना प्रबल होती है।*
       
*इंदिरा एकादशी व्रत*
 *इंदिरा एकादशी व्रत अश्विनी माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है।*
 *इस साल यह व्रत 13 सितंबर को पड़ रहा है।*  
 *मान्यताओं के मुताबिक, पितरों की मोक्ष प्राप्ति के लिए यह व्रत किया जाता है।*  
 *इस व्रत का महत्व स्वयं श्री कृष्ण ने इंदिरा एकादशी व्रत कथा का महत्व धर्मराज युद्धिष्ठर को बताया था।*
 *एकादशी तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 13, 2020 को 04:13 से , सितम्बर 14, 2020 को 03:16 तक।*
 *पारण का समय: 14 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट से शाम 03 बजकर 27 मिनट तक।*
 *शास्त्रों में पितृ पक्ष के दौरान आने वाली इस एकिकादशी को पितरों को मोक्ष दिलाने वाली माना गया है।*
 *जो जातक यह व्रत अपने पितरों के निमित्त सच्ची श्रद्धा के साथ करता है उनके पितरों को फलस्वरूप मोक्ष की प्राप्ति होती है।*
 *अगर कोई पितर भूलवश अपने पाप के कर्मों के कारण यमराज के दंड का भागी रहता है तो उसके परिजन के द्वारा यह एकादशी व्रत जरूर करना चाहिए।*
       
*राशिफल 13-09-20*
*मेष*
*आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। दोपहर बाद स्थितियां आपके पक्ष में आ पक्ष में आ जाएंगी। कोई नई गाड़ी खरीदने का विचार मन में आएगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है  काम के सिलसिले में भी आपकी मेहनत रंग लाएगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान तनावपूर्ण है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ समस्या हो सकती है। मन में अच्छे विचार आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।*

 *वृषभ*
*आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दोपहर बाद आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा प्रयास करेंगे। हल्के खर्चे रहेंगे। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा गुस्सा दिखेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बाद बढ़िया है। घंटों बातें करके मन को हल्का करेंगे*

 *मिथुन*
*आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सेहत में सुधार होगा। पैसों की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोपहर बाद स्थितियां और ज्यादा अच्छी हो जाएंगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में दिनमान आपके पक्ष में रहेगा। परिवार का सुख मिलेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ती समझदारी से खुश होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है।*

 *कर्क*
*आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक चिंताएं दोपहर बाद कम हो जाएंगी। खुद के बारे में सोचेंगे। कुछ जमीन जायदाद से जुड़े मामलों पर ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में दिनमान आपके पक्ष में रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों की कोई दिली इच्छा पूरी हो सकती है।*

 *सिंह*
*आपके लिए आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत तो अच्छी होगी लेकिन दोपहर बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद आपकी चिंताएं थोड़ी बढ़ सकती हैं। सेहत बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में दिन ज्यादा मेहनत की ओर इशारा करता है और आपको ट्रैवलिंग भी करनी होगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आपका बर्ताव बाधा पैदा कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा।*

 *कन्या*
*आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।अपने काम पर ध्यान देंगे। दोपहर बाद इनकम में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। हल्के खर्चे तो रहेंगे लेकिन वो चिंता नहीं देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हंसी-मजाक से घर और आसपास के लोगों को खुश रखेंगे। संबंधों में समस्याएं कम होंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के जीवन में रोमांस की बढ़ोतरी होगी।*

 *तुला*
*आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको कहीं लंबी ट्रेवलिंग का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप बिजी रहेंगे और जरूरी कामों से आपका ध्यान हट सकता है। इनका मच्छी होगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव दिख सकता है लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने अलग ही मूड में होंगे।*

 *वृश्चिक*
*आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप चिंतित रहेंगे। कुछ कामों में अटकाव होगा लेकिन दोपहर बाद स्थितियां एकदम से आपके पक्ष में आ जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और काम बनते चले जाएंगे। आप अपने काम को लेकर निश्चिंत रहें और मजबूती से डटे रहें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव खत्म होगा। आज जीवन साथी के साथ कहीं जाने का प्लान बन सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को इंजॉय करेंगे।*

 *धनु*
*आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता मग्न रहेंगे। ससुराल से कोई अच्छी खबर आ सकती है। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपकी तीव्र बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। अपने साथियों से भी अच्छी ट्यूनिंग रखेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान मजबूत रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़े से परेशान हो सकते हैं।*

 *मकर*
*आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सुबह तक जो चुनौतियां आपको नजर आ रही थीं, दोपहर होते-होते वह कम हो जाएंगी और आप की स्थिति अच्छी हो जाएगी लेकिन आज के दिन खर्चे बने रहेंगे और इनकम में थोड़ी गिरावट आएगी इसलिए सावधानी रखें। शादीशुदा जीवन बहुत ही खुशनुमा और रोमांटिक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को बहुत अच्छे से बिताएंगे। आप अपने प्रिय को शादी के लिए मना सकते हैं।*

 *कुम्भ*
*आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन काफी खुश होंगे क्योंकि आप बहुत सारा समय अपने प्रिया के साथ बिताएंगे। उन्हें कोई बढ़िया गिफ्ट भी दे सकते हैं। अपने विरोधियों से सावधान रहना जरूरी होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ सकता है। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप मेहनत से काम करेंगे।*
 

 *मीन*
*आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर की जिम्मेदारियों को संभालने के साथ-साथ आप अपनी लव लाइफ को भी खूबसूरत बनाने की कोशिश करेंगे और अपने प्रिय का दिल जीत लेंगे। उनके साथ रोमांस का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी आज खुशी भरे पल आएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा और आपका अनुभव आपके काम आएगा। इनकम अच्छी होगी। सेहत भी बढ़िया रहेगी।*
         ज्योतिषाचार्या सावी शुक्ला
     


Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

ExpressNews7