Expressnews7

बिहार विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव को दिया टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव को दिया टिकट

2020-10-15 23:50:15
बिहार विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव को दिया टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव मे मशहुर अभिेेनेता शत्रुधन सिन्हा के बेटे लव सिन्हा अपनी किस्मत आजमाने जा रहे है। लव कागे्रस के टिकट पर बाकीपुर सीट से ताल ठोक रहे है। इधर महागठबंधन ने गुरुवार को 243 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कांग्रेस और सीपीआई (माले) के प्रत्याशियों का नाम है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने शुत्रघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को बांकीपुर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वह भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे नितिन नवीन को चुनौती देंगे।
हाल ही में करीब दो दिन पहले राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने कहा था कि उन्हें लगता है कि तीन वाम दलों के साथ आने से विपक्षी महागठबंधन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव का समीकरण बदल सकता है।झा ने कहा था कि बिहार में सीपीआई (माले), भाकपा और माकपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और करीब 60 विधानसभा सीटों पर इनके निर्णायक वोट हैं। वहीं महागठबंधन के एक और घटक कांग्रेस को भी लगता है कि वाम दलों से गठजोड़ से उनकी संभावनाएं उज्ज्वल हैं। बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, मीरा कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत 30 नेताओं को जगह मिली है।
बिहार चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल करके कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बिहार में 28 अक्तूबर को प्रथम चरण का मतदान है। वहीं दूसरे चरण का तीन नवंबर और अंतिम चरण सात नवंबर को होगा। नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी।

 


श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ भरा था पर्चा

श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, वाराणसी से...

श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, वाराणसी से पीएम मोदी...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

ExpressNews7