Expressnews7

गलवान झडप मे मारे गये चीनी सैनिको के आकडो पर सन्देह करने वाले 3 चीनी पत्रकारो को चीन सरकार ने किया गिरफतार

गलवान झडप मे मारे गये चीनी सैनिको के आकडो पर सन्देह करने वाले 3 चीनी पत्रकारो को चीन सरकार ने किया गिरफतार

2021-02-22 23:26:51
गलवान झडप मे मारे गये चीनी सैनिको के आकडो पर सन्देह करने वाले 3 चीनी पत्रकारो को चीन सरकार ने किया गिरफतार

पूर्वी लद्दाख के गलवां घाटी इलाके में पिछले साल भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। वहीं, पहले इस झड़प में किसी भी तरह के नुकसान से इनकार करने वाले चीन ने बीते दिनों आधिकारिक रूप से स्वीकार किया था कि इसमें उसके चार सैनिक मारे गए थे। इस मामले में सामने आईं कई रिपोर्ट्स के मुकाबले मरने वाले सैनिकों की संख्या केवल चार बताए जाने पर चीन के कुछ पत्रकारों ने संदेह जताते हुए सवाल उठाए थे। जिसके जवाब में चीन ने अपने ही देश के तीन पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पत्रकारों पर सेना की शहादत का अपमान करने का आरोप लगाया गया है।
गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से किउ जिमिंग का नाम भी शामिल है। 38 वर्षीय किउ को ये आंकड़े जारी किए जाने के बाद शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस झड़प में चीन के कम से कम 35 सैनिक मारे गए थे।
किउ ने चीन के आंकड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। इसके साथ ही उन्होंने यह आंकड़ा इतनी देर से जारी करने भी सवाल उठाया था। उन्होंने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा था, 'भारत के नजरिए से देखा जाए तो वे जीत भी गए और कीमत भी कम चुकाई।' जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7