Expressnews7

अखिलेश यादव तीन दिन के पूर्वांचल दौरे पर आज पहुंचे जौनपुर , कृष्ण कुमार यादव के परिजनो से मिले

अखिलेश यादव तीन दिन के पूर्वांचल दौरे पर आज पहुंचे जौनपुर , कृष्ण कुमार यादव के परिजनो से मिले

2021-02-25 23:02:16
अखिलेश यादव तीन दिन के पूर्वांचल दौरे पर आज पहुंचे जौनपुर , कृष्ण कुमार यादव के परिजनो से मिले

lucknow-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तीन दिन के पूर्वांचल दौरे पर आज जौनपुर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनसे मिलने तथा स्वागत के लिए जिले की सीमा से ही बड़ी तादाद में कार्यकर्ता जमा थे।
आज जौनपुर में पूर्व विधायक स्वर्गीय ज्वाला प्रसाद यादव और स्वर्गीय हाजी अफजाल अहमद के निधन उपरांत शोकाकुल परिजनों से उनके घर भेंट कर संवेदना व्यक्त की।
श्री यादव ने कहा कि जौनपुर समाजवादियों की धरती है। समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने में यहां के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। समाजवादी पार्टी के दोनों दिवंगत पूर्व विधायक आजीवन समाज के वंचित तबके की लड़ाई लड़ते रहे। उनका संघर्ष और योगदान भुलाया नहीं जा सकता।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव जौनपुर के बक्सा थानांतर्गत ग्राम चक मिर्जापुर पकड़ी के मृतक कृष्ण कुमार यादव उर्फ पुजारी के घर भी गए। जिसकी पुलिस हिरासत में मृत्यु हो गयी। अभी दो दिन पूर्व लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में मृतक के परिजनों से भेंट कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया था।
अखिलेश यादव वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कल वह मिर्जापुर में रहेंगे। शनिवार को उनका सीरगोवर्धन (वाराणसी) में संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजा का कार्यक्रम रहेगा!


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7