Expressnews7

विधानसभा गेट के पास तैनात दारोगा ने खुद को मारी गोली,मौत

विधानसभा गेट के पास तैनात दारोगा ने खुद को मारी गोली,मौत

2021-03-05 00:42:00
विधानसभा गेट के पास तैनात दारोगा ने खुद को मारी गोली,मौत

मुख्यमंत्री जी परिवार का ख्याल रखिएगा
विधानभवन गेट नम्बर-सात के पास बनी पार्किंग में दरोगा निर्मल चौबे ने गुरुवार दोपहर सर्विस पिस्टल से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। वह बंथरा थाने से ड्यूटी के लिए आए थे। बीमारी के कारण वह परेशान थे। घायल निर्मल चौबे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि दरोगा के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें दरोगा ने मुख्यमंत्री से परिवार का ख्याल रखने की बात लिखी है।
बनारस चौबेपुर निवासी निर्मल चौबे चिनहट सराय शेख में पत्नी निरुपमा, बेटे सर्वेश, विकास और बहू अर्चना के साथ रहते थे।15 अगस्त 1987 में निर्मल सिपाही के पद पर पीएसी में भर्ती हुए थे।मौजूदा वक्त में उनकी तैनाती बंथरा थाने में दरोगा के पद पर थी। इंस्पेक्टर बंथरा जितेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक निर्मल काफी वक्त से मानसिक बीमारी का इलाज करा रहे थे। उनकी ड्यूटी विधानसभा सुरक्षा में लगाई गई थी। गुरुवार को वह विधानसभा गेट नम्बर सात के पास लगी थी। दोपहर 3.15 मिनट पर निर्मल पार्किंग में पहुंचे। जहां उन्होंने सर्विस पिस्टल सीने के बांए तरफ सटा कर ट्रिगर दबा दिया। सीने में गोली लगने से दरोगा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद निर्मल चौबे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां मेडिकल परीक्षण के बाद डाक्टरों ने दरोगा की मौत होने की पुष्टि कर दी।
मानसिक बीमारी के कारण निर्मल चौबे तनाव में रहते थे। वर्ष 2020 में वह चार महीने की मेडिकल छुट्टी पर थे। ड्यूटी पर वापस आने के बाद भी निर्मल की हालत में सुधार नहीं हुआ था। गुरुवार को निर्मल खुदकुशी करने का मन बना कर विधानसभा पहुंचे थे। इंस्पेक्टर हजरतगंज के अनुसार दरोगा के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित हैं। दरोगा ने लिखा है कि मैं जा रहा हूं। मुख्यमंत्री जी मेरे परिवार का ख्याल रखियेगा।

 


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7