Expressnews7

समाजवादी संवाद की ई-चैपाल में महिलाओ और किसानों से रूबरू हुए अखिलेश

समाजवादी संवाद की ई-चैपाल में महिलाओ और किसानों से रूबरू हुए अखिलेश

2019-01-11 22:12:43
समाजवादी संवाद की ई-चैपाल में महिलाओ और किसानों से रूबरू हुए अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कन्नौज जिले के फकीरे पुरवा गांव (तिर्वा के पास) में आयोजित समाजवादी संवाद की ई-चैपाल में महिलाआंे और किसानों ने स्वागत किया। पिछली समाजवादी सरकार में इसी फकीरे पुरवा गांव में पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 250 किलोवाट सोलर प्लांट का उद्घाटन किया था।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो0 अभिषेक मिश्रा, उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन ट्विटर ग्लोबल पब्लिक पालिसी के प्रमुख काॅलिन क्रोवेल की उपस्थिति में हुआ। श्री क्रोवेल इंटरनेट पालिसी के विशेषज्ञ हैं और वाशिंगटन में रहते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि किसान मंहगाई से त्रस्त है। खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है। मुफ्त पानी, सस्ती खाद देकर ऐसी नीतियां बने ताकि किसान को उपज का अच्छा मूल्य मिले। आज किसान बड़े पैमाने पर सरसों पैदा कर रहा है पर सरकार विदेशों से तेल मंगवा रही है, ऐसे में किसानों को सरसों का उचित मूल्य कहां मिल पाएगा। दुग्ध उत्पादन में जब हमें मौका मिलेगा तो उन्हें तुरन्त कीमत दी जाएगी। कन्नौज, इटावा, फर्रूखाबाद समेत आसपास का आलू किसान परेशान है। अगर किसानों ने सोच समझकर सरकार नहीं चुनी तो पांच साल तक पछताना पड़ेगा।
लोकसभा चुनाव में बसपा के साथ गठबंधन पर श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने भी तो कई दलों से गठबंधन कर रखा है। हालांकि कई दल अब उसका साथ छोड़ रहे है।
कन्नौज की सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कन्नौज के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा शामिल रहूंगी। कन्नौज के लोगों की समस्याएं दूर करने की दिषा में सकारात्मक प्रयास हमेशा होता रहेगा।


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास जहां-जहां पहुंचाया भाजपा ने उसे रोक दिया। भाजपा का चरित्र विकास विरोधी है। विकास के लिए सत्ता मिलती है और सत्ता के जरिए ही विकास होता है। लेकिन भाजपा का व्यवहार इसके उलट है। भाजपा का राजनैतिक आचरण जनविरोधी है।
श्री यादव ने कहा कि बेरोजगारी दूर करने के लिए समाजवादी पार्टी ने कई कार्य किये थे। समाजवादी पार्टी ने छात्रों को लैपटाॅप दिया। जिनके पास साधन नही थे उन्हें समाजवादी सरकार में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये। भाजपा ने लोगों को गुमराह किया है। भाजपा समाज को दिग्भ्रमित कर रही है।
श्री यादव ने कहा कि लोकतंत्र में सरकारों को मर्यादित आचरण करना चाहिए। भाजपा राजनैतिक शिष्टाचार के विपरीत कार्य करती है। उसने भाषा के स्तर को बहुत नीचे गिरा दिया है। समाजवादियों ने हमेषा भाषा पर संयम रखा है। गठबंधन से भाजपा डरी हुयी है। भारत का स्थान दुनिया में कहां है इसकी भाजपा को चिंता ही नहीं है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रदेश सरकार ने कोई काम नहीं किया। भाजपा का किसानों से कोई सम्बंध नहीं है। गांव का स्वाद भाजपा ने चखा ही नहीं है। किसानों को उत्पाद का फायदा कैसे मिले इस दिशा में सरकार की कोई नीति नहीं है। हमने आगरा-लखनऊ एक्स प्रेस-वे इसलिए बनवाया था कि उसके किनारे मंडियां होंगी जिससे अनाज, फल, दूध के किसानों को बिक्री से लाभ मिलेगा। भाजपा ने इसे रोक दिया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार को छुट्टा पशुओं को नियंत्रित करने का कार्य करना चाहिए। समाजवादी पार्टी का काम बोलता है जबकि भाजपा का धोखा बोलता है। समाजवादी सरकार समाज और जनता के प्रति संवेदनशील थी। भारत की एक-दो पीढ़ी बिना रोजगार के निकल जा रही है। सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। भाजपा सरकार में असीमित भ्रष्टाचार और मंहगाई बढ़ गयी है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर समाजवादी पेंशन दो हजार रूपये की जायेगी। रोजगार के सवाल पर भाजपा की चुप्पी और सत्ता के दुरूपयोग करने की कीमत लोकसभा चुनाव में भाजपा को चुकानी पड़ेगी।
भाजपा के नेता आर.एस.एस. और संविधान की दो तरह की शपथ लेते हैं। भाजपा का काम जनता में कन्फ्यूजन पैदा करना हैं। भाजपा की नीयत साफ नहीं है। स्वच्छ भारत एक धोखा है। शौचालय में पानी नहीं है। उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास भाजपा का चरित्र है।
कार्यक्रम में कई गांवों के उपस्थित किसानों, महिलाओं, नौजवानों ने श्री अखिलेश यादव के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। श्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर पूछे गये सभी सवालों का जवाब दिया और किसानों के उत्पीड़न पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी को धोखा दिया है, वही धोखा आज उनके खिलाफ बोल रहा है।
लोकसभा चुनाव से पहले सीबीआई की सक्रियता पर श्री यादव ने कहा कि उसका हमें डर नहीं है। पहले भी हम इस जांच से गुजर चुके हैं। अब सीबीआई एक बार में जो पूछना चाहती है पूछ ले और हमें चुनाव में लगने दे। उन्होंने कहा कि प्रदेष में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। आवारा जानवरों और सांडो से किसानों की खेती को हो रहे नुकसान पर भाजपा को चिंता नहीं। अब शराब के टैक्स से गौमाता की सेवा होगी।

 


Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

ExpressNews7