Expressnews7

गठबंधन का संदेश पूरे देश में गया है-तेजस्वी यादव

गठबंधन का संदेश पूरे देश में गया है-तेजस्वी यादव

2019-01-14 23:02:41
गठबंधन का संदेश पूरे देश में गया है-तेजस्वी यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में बिहार के राष्ट्रीय जनता दल नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भेंट की। उन्होंने कहा कि वे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के साथ हैं और इस गठबंधन का संदेश पूरे देश में गया है। यह एक ऐतिहासिक फैसला है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में अघोषित इमर्जेंसी है और संवैधानिक संस्थाओं का लगातार तानाशाह के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है। किसान- नौजवान परेशान हैं। नागपुरिया कानून और आरएसएस का एजेण्डा संविधान से छेड़छाड़ करना है। संविधान की जगह गोलवलकर की किताब को रखना चाहते हैं। मोदी वही करते हैं जो मोहन भागवत कहते है। अब उत्तर प्रदेश और बिहार से भाजपा का सफाया तय है। इस गठबंधन को बड़ा समर्थन मिला है।
अखिलेश यादव ने तेजस्वी को पटना से चलकर लखनऊ आने और समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से देशभर में खुशी हुई है। अब इसको और ‘सीमेंट‘ करने का काम करेंगे। लोग भाजपा के खिलाफ खड़े हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने समाज के सभी वर्गों को धोखा दिया है। पूरे देश की जनता नाराज है। नौकरियां नहीं है। व्यापारी संकट में हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। नौजवान परेशान है। ये सभी भाजपा को हटाना चाहते हैं। लोगों को भाजपा से सिर्फ धोखा मिला है।
श्री यादव ने कहा कि अभी आने वाले दो ढ़ाई महीनों में मुख्यमंत्री और भाजपा के लोग ना जाने कैसी-कैसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग करेंगे, पर हम समाजवादी अपनी भाषा में संयम और मर्यादा बनाए रखेंगे।

 


आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ...

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश...

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती है बारिश आईएमडी ने जारी की सूची

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती...

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती है बारिश...

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान में

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान...

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान में

माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर जेल से लाया गया था मेडिकल कॉलेज

माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान...

माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत...

ExpressNews7