Expressnews7

कर्नाटक मे सियासी पारा एक बार फिर चढा,आरोप प्रत्यारोप भी शुरू

कर्नाटक मे सियासी पारा एक बार फिर चढा,आरोप प्रत्यारोप भी शुरू

2019-01-15 13:49:32
कर्नाटक मे सियासी पारा एक बार फिर चढा,आरोप प्रत्यारोप भी शुरू

भाजपा हमारे विधायकों को लुभाने का प्रयास कर रही है-कुमारस्वामी

NEWDELHI-कर्नाटक में सियासी ड्रामा एक बार फिर शुरू हो गया है। इस बार यह ड्रामा राज्य की सीमाओं को पारकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंच गया है। राज्य की विपक्षी पार्टी भाजपा के 104 विधायक देश की राजधानी दिल्ली सटे गुरुग्राम के एक रिसॉर्ट में डेरा डाल दिया है। दिल्ली में रहने के कारण भाजपा विधायक संक्रांति के उत्सव का आनंद भी जनता के बीच नहीं ले पाएंगे। भाजपा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर उनके विधायक तोड़ने का आरोप लगाया है।
प्रदेश भाजपा के प्रमुख और पूर्व सीएम बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा कि जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) भाजपा विधायकों को तोड़ना चाहती है। हम लोग इकट्ठे हैं और अभी हम लोग दिल्ली में एक-दो दिन रुकेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज आई टी ग्रैंड होटल में भाजपा के विधायकों से मुलाकात कर सकते हैं। मीडिया की एंट्री बिल्कुल बंद कर दी गई है। कांग्रेस के पांच विधायक भी लापता बताए जा रहे हैं, कयास लगाए जा रहे हैं कि वह विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। भाजपा ने सरकार बनाने को लेकर ऑपरेशन कमल चलाने की बात को खारिज किया। येदियुरप्पा कि सभी विधायकों को चुनाव की रणनीति तय करने के संबंध में दिल्ली बुलाया गया है। सरकार बनाने को लेकर अगर को बात होगी तो शीर्ष नेता आपको बताएंगे।
सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर पार्टी विधायकों को तोड़ने का आरोप लगा रहा है। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि हमारे पास सरकार चलाने के लिए पर्याप्त संख्याबल है और सरकार में अस्थिरता का कोई सवाल ही नहीं है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के लगभग आठ विधायक भाजपा में जाने को तैयार है जबकि चार से पांच अब भी संपर्क में हैं।


UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ...

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश...

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती है बारिश आईएमडी ने जारी की सूची

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती...

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती है बारिश...

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान में

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान...

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान में

ExpressNews7