Expressnews7

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने मनाई नरेन्द्र देव की पुण्यतिथि

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने मनाई नरेन्द्र देव की पुण्यतिथि

2019-02-19 22:03:52
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने मनाई नरेन्द्र देव की पुण्यतिथि

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कैम्प कार्यालय पर महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार एवं कांग्रेस समाजवादी दल के प्रमुख सिद्धान्तकार स्वामी आचार्य नरेन्द्र देव जी की पुण्यतिथि मनाई गई।
इस मौके पर पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने नरेंद्र देव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि नरेन्द्रदेव जी द्वारा शिक्षा और राजनीति में दिए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्हें आज की युवा पीढ़ी को पढ़ना चाहिए। राजनीतिक चेतना और विद्वता का नरेन्द्र देव में असाधारण सामंजस्य था। वे जिस प्रकार संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेज़ी, उर्दू, फ़ारसी, पाली, बंगला, फ़्रेंच और प्राकृत भाषाएँ जानते थे वे आज के युवा के लिए आश्चर्य का विषय हो सकता है, उनके रास्ते पर चलकर भारत और मजबूत होगा।
शिवपाल ने कहा कि हम यहां आचार्य नरेंद्र देव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने समाजवादियों का जिक्र करते हुए आगे कहा कि हम सभी ने अन्याय व अत्याचार के खिलाफ के हमेशा लड़ाई लड़ी है, यही हमारी पहचान रही है। युवाओं को लोहिया, नरेंद्र देव व जयप्रकाश को पढ़ना चाहिए। आज के समय में पदों की होड़ लगी है, लोग पढ़ना, लिखना व सीखना नहीं चाहते।
राजनीतिक परिदृश्य में मतभेद के साथ ही मनभेद व असहिष्णुता बढ़ा है। आज के समय में पहले की तरह विचारों का आदान-प्रदान नहीं हो पाता। राजनीति में पढ़ना लिखना बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें दूसरों से अच्छी बातें सीखनी चाहिए। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि आज रविदास जयंती भी है, उन्हें भी हम श्रधांजलि अर्पित करते हैं।
उन्होंने अपने संबोधन के अंत में कहा कि हमारा संगठन बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब हमारा काफिला बहुत बड़ा हो गया, जब हम चले थे तो संख्या बहुत कम थी। हम निश्चित ही आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में इतिहास रचेंगे। इस दौरान प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष सुन्दरलाल लोधी, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना राठौर, अवनीत कौर लखनऊ मंडल प्रभारी राम सिंह यादव, रघुनन्दन सिंह काका, प्रवक्ता अभिषेक सिंह आशु, रिक्षपाल चौधरी, ई. अरविन्द, अरविन्द यादव, महानगर अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना, वीनू शुक्ला, प्रियंका राय आदि मौजूद रहे।

 


UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ...

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश...

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती है बारिश आईएमडी ने जारी की सूची

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती...

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती है बारिश...

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान में

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान...

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान में

ExpressNews7