Expressnews7

असम में जहरीली शराब पीने से 30 की मौत

असम में जहरीली शराब पीने से 30 की मौत

2019-02-22 23:14:14
असम में जहरीली शराब पीने से 30 की मौत

gauhathi-असम के गोलाघाट जिले के एक चाय बागान में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के बाद सात महिलाओं सहित कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिले के एक अधिकारी ने बताया कि पचास से अधिक लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। भाजपा विधायक मृणाल सैकिया ने बताया कि 100 से अधिक लोगों ने बृहस्पतिवार को शराब पी थी और शराब को एक ही विक्रेता से खरीदा गया था। ये लोग सालीमीरा चाय बागान में काम करते थे।
पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं। घटना को लेकर जिले के दो आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार रात को 12 लोगों को गोलाघाट सिविल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बृहस्पतिवार रात को ही बाद में तीन अन्य लोगों की मौत हो गई और 15 लोगों की मौत शुक्रवार को हुई।
अधिकारियों ने बताया कि 23 लोगों की मौत गोलाघाट सिविल अस्पताल में, जबकि सात लोगों की मौत जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई है। गोलाघाट सिविल अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने कहा कि देशी जहरीली शराब पीने की वजह से ये मौतें हुईं और अस्पताल लाये गये ज्यादातर लोगों की हालत गंभीर थी। मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अपर असम मंडल आयुक्त जूली सोनोवाल को मामले की जांच करने के निर्देश दिए और एक महीने के भीतर सरकार को इसकी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

 


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7