Expressnews7

इथोपिया विमान हादसा मृतकों में पर्यावरण मंत्रालय की सलाहकार शिखा सहित चार भारतीय शामिल

इथोपिया विमान हादसा मृतकों में पर्यावरण मंत्रालय की सलाहकार शिखा सहित चार भारतीय शामिल

2019-03-11 12:48:30
इथोपिया विमान हादसा मृतकों में पर्यावरण मंत्रालय की सलाहकार शिखा सहित चार भारतीय शामिल

NEW DELHI-इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, उसमें सवार चार भारतीय नागरिक, पर्यटकों और कारोबारियों सहित सभी 157 लोगों की मौत हो गई। इन चार भारतीयों में से एक पर्यावरण मंत्रालय की सलाहकार शिखा गर्ग भी हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मृतकों में 35 देशों के नागरिक शामिल हैं।
विमान हादसे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने मारे गए भारतीयों के नाम- वैद्य पन्नागेश भास्कर, वैद्य हासिन अन्नागेश, नुकावारपु मनीषा और शिखा गर्ग बताया। विदेश मंत्री ने कहा कि इथियोपिया स्थित भारतीय उच्चायुक्त से भारतीय मृतकों के परिवार वालों की हर तरह की मदद करने को कहा गया है।
बोइंग 737 विमान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गया था। जिसमें 8 क्रू मेंबर और 149 यात्री सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई है।
शिखा गर्ग संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की बैठक में शामिल होने के लिए जा रही थीं। विदेश मंत्री ने कहा, डॉक्टर हर्ष वर्धन (पर्यावरण मंत्री) ने पुष्टि की है कि शिखा गर्ग पर्यावरण मंत्रालय में सलाहकार थीं, जो नैरोबी में होने वाली यूएनईपी की बैठक में जा रही थीं। मंत्रालय अभी बाकी भारतीयों के परिवारों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।
मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा है, "मेरी संवेदनाएं उन चार भारतीय नागरिकों के परिवारों के साथ हैं जिनकी इथोपिया एयरलाइंस विमान हादसे में मौत हुई है। अफसोस की बात है, मेरे मंत्रालय से जुड़ी एक यूएनडीपी सलाहकार शिखा गर्ग की भी क्रैश में मौत हो गई है।"


।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

ExpressNews7