Expressnews7

मुरादाबाद से लड़ेंगे राज बब्बर, 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची कांग्रेस ने जारी

मुरादाबाद से लड़ेंगे राज बब्बर, 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची कांग्रेस ने जारी

2019-03-13 22:56:11
मुरादाबाद से लड़ेंगे राज बब्बर, 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची कांग्रेस ने जारी

उत्तर प्रदेश से 16 और महाराष्ट्र से कुल 5 उम्मीदवार घोषित किए गए
कांग्रेस ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर मुरादाबाद से लड़ेंगे। भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुईं सावित्री फुले बहराइच से लड़ेंगी, वहीं प्रिया दत्त मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल से चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगी। नाना पटोले नागपुर से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले 8 मार्च को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 11 और गुजरात की चार सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। यूपी की इन 11 सीटों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी रायबरेली, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा कुशीनगर से आरपीएन सिंह, सहारनपुर से इमरान मसूद, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, धौरहरा से जतिन प्रसाद, उन्नाव से अनु टंडन, अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन से बृजलाल खबरी, फैजाबाद से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री भरोसा जताया।
कांग्रेस ने पहली सूची में अहमदाबाद वेस्ट से राजू परमार (एससी) को उम्मीदवार बनाया था। आणंद से भरत सिंह सोलंकी, वड़ोदरा से प्रशांत पटेल, छोटा उदयपुर से रंजीत मोहन सिंह रथुआ पर भरोसा जताया।

1 महाराष्ट्र नागपुर नाना पटोल
2 महाराष्ट्र गढ़चिरौली-चिमूर (एसटी) डॉ. नामदेव दल्लूजी उसेंडी
3 महाराष्ट्र मुंबई (नॉर्थ सेंट्र्ल) प्रिया दत्त
4 महाराष्ट्र मुंबई (साउथ) मिलिंद मुरली देवड़ा
5 महाराष्ट्र सोलापुर (एससी) सुशील कुमार शिंदे
6 उत्तर प्रदेश नगीना (एससी) ओमवती जाटव
7 उत्तर प्रदेश मुरादाबाद राज बब्बर
8 उत्तर प्रदेश खीरी जफर अली नकवी
9 उत्तर प्रदेश सीतापुर कैसर जहां
10 उत्तर प्रदेश मिस्रिख(एससी) मंजरी राही
11 उत्तर प्रदेश मोहनलालगंज(एससी) रामशंकर भार्गव
12 उत्तर प्रदेश सुलतानपुर डॉ. संजय सिंह
13 उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ रत्ना सिंह
14 उत्तर प्रदेश कानपुर श्रीप्रकाश जयसवाल
15 उत्तर प्रदेश फतेहपुर राकेश सचान
16 उत्तर प्रदेश बहराइच(एससी) सावित्री फुले
17 उत्तर प्रदेश संत कबीर नगर परवेज खान
18 उत्तर प्रदेश बांसगाव(एससी) कुश सौरव
19 उत्तर प्रदेश लालगंज(एससी) पंकज मोहन सोनकर
20 उत्तर प्रदेश मिर्जापुर ललितेश पति त्रिपाठी
21 उत्तर प्रदेश रॉबर्ट्सगंज भगवती प्रसाद चौधरी

 


UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ...

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश...

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती है बारिश आईएमडी ने जारी की सूची

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती...

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती है बारिश...

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान में

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान...

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान में

ExpressNews7