Expressnews7

सपा को झटका, पूर्व मंत्री RK चौधरी कांग्रेस में हुए शामिल

सपा को झटका, पूर्व मंत्री RK चौधरी कांग्रेस में हुए शामिल

2019-04-06 21:54:52
सपा को झटका, पूर्व मंत्री RK चौधरी कांग्रेस में हुए शामिल

lucknoe-पूर्व मंत्री आर.के. चौधरी शनिवार को समाजवादी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नयी दिल्ली में पार्टी में शामिल कराया। आर.के.चौधरी को पार्टी द्वारा मोहनलालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट से राम शंकर भार्गव की जगह प्रत्याशी बनाये जाने की संभावना है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
बसपा सरकारों में मंत्री रहें आर.के. चौधरी ने 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले बसपा छोड़ दी थी। बीएस-4 नाम से उन्होंने मोर्चा भी बनाया। दिसम्बर 2018 में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। उनके करीबियों के मुताबिक सपा-बसपा गठबन्धन होने के बाद से आर.के. चौधरी सपा में घुटन महसूस कर रहे थे।पहले उन्हें सपा ने टिकट नहीं दिया और उसके बाद स्टार प्रचारकों की सूची में भी उनका नाम शामिल नहीं था। इससे आहत होने के बाद ही उन्होंने सपा छोड़ने का फैसला लिया। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक शनिवार को फतेहपुर के लिए रवाना होने से पहले प्रियंका गांधी से उनकी मुलाकात हुई। जल्दी ही उनकी बारे में आधिकारिक घोषणा की जाएगी।


UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ...

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश...

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती है बारिश आईएमडी ने जारी की सूची

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती...

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती है बारिश...

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान में

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान...

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान में

ExpressNews7