Expressnews7

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में ही जनता ने भाजपा की हवा निकाल दी - अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में ही जनता ने भाजपा की हवा निकाल दी - अखिलेश यादव

2019-04-11 18:46:39
लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में ही जनता ने भाजपा की हवा निकाल दी - अखिलेश यादव

lucknow--समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए हुए प्रथम चरण के मतदान में ही जनता ने भाजपा के खिलाफ जबर्दस्त मतदान कर उसकी हवा निकाल दी है। भाजपाइयों के चेहरे उतर गए हैं। हर तरफ समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन का जोर है। यह गठबंधन महामिलावटी नहीं महापरिवर्तन के लिए है। यह विचारों का संगम है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपना एक-एक वोट गठबंधन के प्रत्याशियों को देकर देश में नई सरकार और नए प्रधानमंत्री का चुनाव करें।
श्री यादव ने आज सम्भल में डाॅ0 शफीकुर्रहमान वर्क, अमरोहा में श्री दानिश अली तथा बरेली में भगवत शरण गंगवार के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा भाजपा को हराना इसलिए जरूरी है क्योंकि वह नफरत की राजनीति करती है। अंग्रेजों ने बांटो और राज करो की नीति चलाई थी। भाजपा भी यही नीति अपना कर समाज को जाति-धर्म में बांटने का काम कर रही है। भाजपा की दिल्ली सरकार फेल है इसकी जरूरत नहीं रह गई है। सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन को कामयाबी मिलेगी।
श्री यादव ने कहा कि डाॅ0 लोहिया और डाॅ0 अम्बेडकर मिलकर चलना चाहते थे पर परिस्थितियों ने मौका नहीं दिया। फिर कांशीराम जी के साथ समाजवादी रिश्ता बना। अब समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन भाजपा को सबक सिखाएगा। भारत में सदियों से विभिन्न धर्मों, जातियों के लोग रहते आए हैं इनमें विभेद पैदा करने की साजिशें भाजपाई करते हैं। देश तभी मजबूत होगा जब हमारे अन्दर भाईचारा, परस्पर सम्मान और विश्वास की भावना होगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिनों का भुलावा दिया। नौजवानों का रोजगार छीना। किसान रात-रात भर जागकर खेत की चौकीदार कर रहा है। सबसे ज्यादा मांस का निर्यात भाजपा राज में हुआ। प्रदेश के बाबा मुख्यमंत्री जी हनुमान जी की जाति बताने लगे। बंदर भगाने को हनुमान चालीसा पढ़ने को कहते हैं। वे घबराए हुए हैं। भाजपा ने गरीब महिलाओं की समाजवादी पेंशन छीन ली। हम अपनी सरकार में 3 हजार मासिक पेंशन देंगें। भाजपा सरकार में एक नया बिजली घर नहीं बना यहां तक कि एक मेगावाट बिजली भी नहीं उत्पादित की। भाजपा राज में फर्जी एनकाउण्टर हुए हैं। मुख्यमंत्री जी की ठोकों नीति के चलते कहीं पुलिस लोगों को ठोकती है तो कहीं जनता पुलिस को ठोक रही है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने शानदार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाई। लैपटाॅप बांटे। लोहिया आवास बांटे जिनमें सोलर पैनल से बिजली का पंखा, बल्व की व्यवस्था हुई। बिना परीक्षा पुलिस में भर्ती की गई। हम चाहते हैं जाति आधारित जनगणना हो ताकि आबादी के अनुपात में लोगों को उनका हक और सम्मान मिल सके। समाजवादी रास्ते से ही देष में खुशहाली आएगी। इसके लिए बड़ी सड़कें, बड़े अस्पताल, बड़े विश्वविद्यालय बनने चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नफरत, धोखा और साजिश की राजनीति करती आई है। उसने अब तक हमारे कामों के उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास किया है। शिक्षामित्रों को नौकरी समाजवादी ही दे सकेंगे। गरीब किसान के बेटे हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं। भाजपा ने सबके साथ धोखा किया है। उसे सत्ता से हटाने के लिए एक-एक वोट गठबंधन के प्रत्याशियों को देकर भारी मतों से जिताने का संकल्प लेना होगा।


आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ...

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश...

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती है बारिश आईएमडी ने जारी की सूची

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती...

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती है बारिश...

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान में

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान...

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान में

माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर जेल से लाया गया था मेडिकल कॉलेज

माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान...

माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत...

ExpressNews7