Expressnews7

यह गठबंधन किसानों, गरीबों और सामाजिक न्याय दिलाने वालों का गठबंधन है- सी0एल0 वर्मा

यह गठबंधन किसानों, गरीबों और सामाजिक न्याय दिलाने वालों का गठबंधन है- सी0एल0 वर्मा

2019-04-11 19:00:19
यह गठबंधन किसानों, गरीबों और सामाजिक न्याय दिलाने वालों का गठबंधन है- सी0एल0 वर्मा

भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किये पर सब झूठे निकले
लखनऊ-मोहनलालगंज के बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने मोहनलालगंज के पासिन ढकवा, खुरखुन्दापुर, गौरिया कला, बस्तिया, जौखण्डी, सिरौना, आदमपुर नौबस्ता, भदुआ, भितौली, नवीनगर में आयोजित नुक्कड़ जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपका ये स्नेह, आशीर्वाद, आशाएं और आकांक्षाएं ही मेरी ऊर्जा है। ऐसी भयंकर गर्मी के बीच जब आपकी आंखों में जब ये चमक देखता हूँ, ये भरोसा देखता हूं, ये आत्मविश्वास देखता हूं तो मेरा विश्वास और भी मजबूत हो जाता है। ये लोकसभा का चुनाव इस प्रदेश और देश की तकदीर तय करेगा। आने वाले पांच साल में इस देश की दिशा क्या होगी इसका निर्णय आप जनता को करना है। पांच साल पहले जो सरकार बनी थी वो हमारे सामने है, पांच साल पूरे हुए है, भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला, भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किये पर सब झूठे निकले।


श्री वर्मा ने कहा कि महागठबंधन से देश में महापरिवर्तन की हवा बह रही है। यह गठबंधन किसानों, गरीबों और सामाजिक न्याय दिलाने वालों का गठबंधन है और एक नया देश बनाने के लिये नयी सरकार चाहिए। नयी सरकार ही देश को नया प्रधानमंत्री देगी। देश को झूठ और धोखे से बचाना है। भाजपा ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। भाजपा ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सहित समाज के हर वर्ग को धोखा दिया है। भाजपा से अब उसके कामों का हिसाब लिया जाएगा। भाजपा का विकास से कोई लेना-देना नहीं है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार का एक ही लक्ष्य है जनता को गुमराह करना।

 


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7