Expressnews7

भाजपा की पहली ऐसी सरकार है जो अपने वादे के खिलाफ काम करती है-अखिलेश यादव

भाजपा की पहली ऐसी सरकार है जो अपने वादे के खिलाफ काम करती है-अखिलेश यादव

2019-04-20 23:54:33
भाजपा की पहली ऐसी सरकार है जो अपने वादे के खिलाफ काम करती है-अखिलेश यादव

lucknow--समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन की रामपुर और फिरोजाबाद में हुई संयुक्त महारैलियों में कांग्रेस और भाजपा की कुनीतियों के कारण भाजपा को सत्ता से बाहर करने तथा कांग्रेस और भाजपा के चुनावी प्रलोभन में न आने की अपील की गई।
फिरोजाबाद में गठबंधन की संयुक्त रैली को सम्बोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती ने कहा कि आजादी के बाद केन्द्र और अधिकांश राज्यों में कंाग्रेस तथा बाद में भाजपा की सरकारें रही हैं। इनकी गलत नीतियों के चलते किसान, नौजवान, गरीब दलित, अल्पसंख्यक सभी परेशान हुए हैं। कांग्रेस की तरह भाजपा को भी केन्द्र की सत्ता से बाहर हो जाना है। अब दिल्ली में नमो-नमो नहीं, जय भीम वाले सत्ता में आएंगे।
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की नीतियां आरएसएसवादी, पूजीवादी, संकीर्ण और साम्प्रदायिक हैं। भाजपा सरकार में सीमायें सुरक्षित नहीं हैं। प्रधानमंत्री जी ने जितने वादे किए, एक भी पूरा नहीं किया। आज भी वे बहुत नाटकबाजी कर रहे है। उनकी जुमलेबाजी भी नहीं चलेगी। चैकीदार की उनकी गद्दी नहीं बच पाएगी भले ही वे चाहे जितनी ताकत लगा लें। उन्होंने प्रत्याशी अक्षय यादव को चुनाव में जिताने की अपील की।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के लिए लड़ रही है। कुछ लोगों द्वारा यह सपना भी देखा जा रहा है कि समाजवादी गठबंधन हार जाए। लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की पहली ऐसी सरकार है जो अपने वादे के खिलाफ काम करती है। पांच साल, केन्द्र की और 2 वर्ष राज्य की भाजपा सरकार से हिसाब मांगना चाहिए। नोटबंदी में लोगों का पैसा बैंक में जमा करा लिया उसे बड़े पूंजीपति लूटकर विदेश भाग गए। नोटबंदी से व्यापार चैपट हुआ है और उद्योगधंधे बंद हुए है। हमारे प्रधानमंत्री जी सिर्फ 01 प्रतिशत वालों के हैं। 99 प्रतिशत तो किनारे रह गए। उन्होंने कहा चैकीदार की चैकी छीनने का समय आ गया है। पिछले चरणों में मतदान का जो रूझान दिखा है उससे उम्मीद है कि नई सरकार बनने जा रही है। यह गठबंधन की सरकार होगी।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह ने कहा कि मोदी जी ने अच्छे दिनों की बात सिर्फ अपने लिए की थी। वे हर चीज का श्रेय खुद लेते है। अगर श्रीलंका गए होते तो कह देते रावण को उन्होंने ही मारा था। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश का संदेश पूरे देश में जाता है। मोदी को बेदखल करना है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने सभी का स्वागत किया और अक्षय यादव, सांसद ने प्रतीक चिह्न देकर समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्षों का सम्मान किया। रामपुर में मो0 आजम खां ने प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया।
रामपुर में बहन मायावती जी ने लोकसभा प्रत्याशी मो0 आजम खां तथा डाॅ0 एस.टी. हसन और शफीकुर्रहमान बर्क के पक्ष में भी मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गरीबों, किसानों की उपेक्षा की और बड़े पूंजीपतियों को मालामाल किया। नौकरियों में आरक्षण नहीं मिला। सवर्ण गरीबों की हालत भी सुधरी नहीं नोटबंदी-जीएसटी से अर्थव्यवस्था चैपट हुई है और भ्रष्टाचार बढ़ा है। जैसे बोफोर्स पर कांग्रेस सत्ता से गई थी वैसे ही राफेल मसले पर भाजपा का जाना तय है। विपक्ष का मुंह बंद रखने के लिए सीबीआई, ईडी, इन्कमटैक्स आदि का दबाव बनाया जाता है। इनके हथकंडो से सावधान रहना है। कांग्रेस भी गरीबों को 6 हजार रू0 महीने देने का वादा कर लोगों को भटकाने का काम कर रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का अब खाता नहीं खुलने वाला है क्योंकि समाज का हर वर्ग दुःखी है। किसान बदहाल है और नौजवान बेरोजगारी का मारा है। ये चुनाव महामिलावट का नहीं महापरिवर्तन लाने वाला है। देश को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश की जनता नोटबंदी का जवाब वोटबंदी से देगी। प्रधानमंत्री जी की चाय में कोई स्वाद नहीं रह गया है। एक के बाद दूसरा तीसरा जुमला देने से उनका कोई भला होने वाला नहीं है। भाजपा की ध्यान बंटाने की ताकत से सावधान रहना है क्योंकि यह चुनाव अन्याय के खिलाफ सामाजिक न्याय का भी है। गठबंधन जनता के पक्ष में है। भाजपा ने नफरत फैलाई है, लोगों को जातिधर्म में बांटा है। भाजपा का एजेण्डा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का रहता है।


UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ...

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश...

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती है बारिश आईएमडी ने जारी की सूची

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती...

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती है बारिश...

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान में

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान...

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान में

ExpressNews7