Expressnews7

श्रीलंका मे हुये आत्मधाती हमले की आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

श्रीलंका मे हुये आत्मधाती हमले की आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

2019-04-25 20:35:17
श्रीलंका मे हुये आत्मधाती हमले की आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक से प्रभावित लोगों के शामिल होने की बात भी कही जा रही है।
हमले में महिला समेत नौ फिदायीन शामिल थे
बुर्के पर लग सकता है बैन
कोलंबो-श्रीलंका में ईस्टर को जो जबर्दस्त बम धमाके हुए थे, उनमें एक महिला समेत नौ आत्मघाती हमलावर शामिल थे। आला दर्जे के एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमले के संबंध में संदेह के आधार पर अब तक 60 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। स्थानीय इस्लामी चरमपंथी संगठन के सदस्य बताए जा रहे इन आत्मघाती बम हमलावरों ने रविवार को चर्च और लग्जरी होटलों में जबर्दस्त हमला किया था।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इसमें इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक से प्रभावित लोगों के शामिल होने की बात भी कही जा रही है। श्रीलंका में मुस्लिमों के एक वरिष्ठ नेता ने सरकार की इस राय को खारिज कर दिया कि न्यूजीलैंड में पिछले महीने दो मस्जिदों में गोलीबारी की घटना की प्रतिक्रिया में रविवार को ईस्टर पर धमाके हुए। बीते रविवार को ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में चर्चों और होटलों में हुए ताबड़तोड़ 8 बम धमाकों में 359 लोगों की मौत हुई है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इन धमाकों की जिम्मेदारी ली है।
हमलावर जहरान-इस्लामिक स्टेट की ओर से मंगलवार को जारी विडियो में जहरान हाशिम स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। विडियो में आठ लोग दिख रहे हैं, जिनमें केवल जहरान का चेहरा ढका नहीं है। आतंकी हमलों के बाद श्रीलंका ने बुर्के पर प्रतिबंध की योजना पर अमल की तैयारी शुरू कर दी है।

 


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7